उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या की लगातार उपेक्षा की गई और भगवान राम के अस्तित्व को नकारा गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या की उपेक्षा की, उसका अपमान किया, रामभक्तों पर गोलियां चलाईं और संतों को अपमानित करके उन पर लाठीचार्ज किया, वे लोग अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने न्यायालय में वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी, आज कम से कम उनको इतनी सद्बुद्धि आई है कि वे राम के अस्तित्व को स्वीकार कर पा रहे हैं और यह हमारी वैचारिक विजय है। उन्होंने कहा कि राम ने सबको अपनाया था, लेकिन कोई मारीच बनकर आता है तो वह राम के बाणों से बच भी नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में पहले तीन घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन आज अयोध्या देश की स्मार्ट सिटी भी है और सोलर सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मार्ग धर्मपथ, भक्तिपथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर है, महर्षि विश्वामित्र का मंदिर है, माता शबरी का भी मंदिर है और गिरिराज जटायु भी जन्मभूमि परिसर में विराजमान हैं। उन्होंने आगे कहा कि त्रेता युग में प्रभु राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे और हजारों वर्ष बीत गए, लेकिन अयोध्या में कभी एयरपोर्ट नहीं बन पाया, जबकि आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना तो प्रधानमंत्री मोदी ने उसका नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा, जिन्होंने राम से हमारा साक्षात्कार कराया। सीएम योगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या के विकास के लिए लगभग चालीस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं या तो पूरी कर चुकी है या उन पर काम कर रही है।
रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों को माफी मांगकर अयोध्या आना होगा: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या की लगातार उपेक्षा की गई और भगवान राम के अस्तित्व को नकारा गया। उन्होंने कहा कि जिन ल
NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



