|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, 4000 पुलिसकर्मी तैनात; कड़े सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली में आज विपक्ष की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, 4000 पुलिसकर्मी तैनात; कड़े सुरक्षा इंतजाम
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में आज विपक्ष की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इस महारैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल होंगे। रामलीला मैदान में कांग्रेस व विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं और कुछ देर बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मंच पर पहुंच जाएंगे। गुरुग्राम से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता लेजर वैली पार्क में एकत्रित हुए और वहां से एक साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। हरियाणा से भी कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं, और रविवार सुबह ही मल्लिकार्जुन खरगे के घर के बाहर हलचल तेज हो गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे थे। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है, आयोजक का अपना कंट्रोल रूम भी है और सुरक्षा पक्का करने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसमें दिल्ली की सुरक्षा में 4000 पुलिसकर्मी और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विपक्षी गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!