मौजूदा समय में फिल्म रामायणम् काफी सुर्खियां बटोर रही है। दीवाली के खास मौके को मद्देनजर रखते हुए इस माइथोलॉजिकल फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस बीच रामायणम् को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में यंग रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव निभा रहे हैं। लंबे समय से फिल्म रामायणम् का नाम इसकी बड़ी कास्ट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में मूलरूप से रावण का किरदार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। लेकिन मूवी में रावण की बैकग्राउंड स्टोरी दिखाने के लिए उसमें यंग रावण के किरदार को भी शामिल किया गया है, जिसे फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा ने प्ले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायणम् के ट्रेलर में यंग रावण के किरदार में राघव मल्होत्रा की हल्की सी झलक देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि राघव की कद काठी और शारीरिक बनावट पूरी तरह से यश से मेल खाती है और इसी वजह से राघव मल्होत्रा को उनके किरदार के यंगर वर्जन के लिए चुना गया है। मालूम हो कि नमित मल्होत्रा 16 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और अब वह अपनी फिल्म रामायणम् के जरिए बेटे राघव को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च कर रहे हैं। नमित ने कई मौके पर इस बात का खुलासा किया है कि ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए उन्होंने 4000 करोड़ के बजट का दांव खेला है, जोकि रामायणम् के दोनों पार्ट्स को मिलाकर है। लंबे समय से फिल्म रामायणम् की रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं, जो अब एक दिन बाद खत्म होने वाला है। 5 नवंबर यानी कल से फिल्म रामायणम् को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सिनेप्रेमियों में इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि कमाई के मामले में रामायणम् हिंदी सिनेमा का इतिहास बदलती हुई नजर आ सकती है।
रामायण में यश पर भारी पड़ गया यंग रावण! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे ने किया डेब्यू
मौजूदा समय में फिल्म रामायणम् काफी सुर्खियां बटोर रही है। दीवाली के खास मौके को मद्देनजर रखते हुए इस माइथोलॉजिकल फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस बीच रामायणम् को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

