जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह अब फाइनली आ चुकी है। भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण आज सिनेमाघरों में लग गई है, जिसे दुनियाभर में बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया। बाहर की ऑडियंस ने इसे देखकर कई बातें कहीं, लेकिन असल रिव्यू भारत के लोगों की तरफ से बनता है, क्योंकि रामायण की गाथा से सभी के भाव जुड़े हैं। हालिया वर्जन आदिपुरुष ने ऑडियंस को बहुत दुख दिए थे, जिसके खराब विजुअल इफेक्ट्स, डायलॉग और किरदारों को प्रस्तुत करने का तरीका आज भी लोगों को बुरे सपने जैसा एहसास दिलाता है, इसलिए जब नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने अपनी रामायण की घोषणा की और इसका बजट 4000 करोड़ रुपये जाना गया, तो सब संदेह करने लगे थे। आमतौर पर रामायण की कहानी भगवान राम से शुरू होती है, लेकिन नितेश तिवारी ने अपनी रामायण को रावण से शुरू किया है और दिखाया है कि रावण का क्या कुल है तथा वह ब्रह्म देव और भगवान शिव को अपनी भक्ति और तपस्या से कैसे प्रसन्न करता है। रावण के लंका का राजा बनने और कई राज्यों पर विजय पाने के बाद जब उसके अधर्म की सीमा चरम पर होती है, तभी देवराज इंद्र भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं, जिसके बाद वो भगवान राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लेते हैं। राजा दशरथ अपने चारों बेटों से बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन राम उनके लिए सबसे प्यारे हैं, और राम तथा लक्ष्मण बड़े होकर गुरु विश्वामित्र से शिक्षा और शौर्य प्राप्त करते हैं। ताड़का-सुबाहू के वध से कहानी सीता के स्वयंवर तक चलती है, अयोध्या में सुख-समृद्धि का माहौल है क्योंकि राम का राज्याभिषेक है, लेकिन माता कैकयी राजा दशरथ से वादे मुताबिक दो वचन मांग लेती हैं, जिसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास जाना पड़ता है। वन में तीनों वास कर रहे हैं, लेकिन तभी जनस्थान की राजकुमारी और रावण की बहन शूर्पणखा उनके पास आ जाती है और राम से विवाह की जिद करती है, पर मर्यादा पुरुषोत्तम सीता को दिए वचन के कारण उसे मना कर देते हैं, जिसके बाद लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं और वो रोती हुई अपने भाइयों खर-दूषण और रावण के पास जाती है। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण का सामना खर-दूषण और उसकी 14 हजार राक्षसों की सेना से होता है और फिल्म की कहानी सीता के हरण तथा रावण-जटायु के भीषण युद्ध तक दिखाई जाती है। नितेश तिवारी ने सही समय पर अपनी काबिलियत दिखाई और भरोसे पर खरे उतरे, क्योंकि उनकी फिल्मों में इमोशन तगड़े और असरदार होते हैं और रामायण विजुअल्स से ज्यादा भावों की कहानी है, जिसमें राज्य छोड़कर सालों तक वन में रहने का आदेश, पिता के अंतिम पलों में उनके साथ न होना और पत्नी सीता का हरण हो जाना जैसी चीजें महसूस होती हैं, यही नहीं जटायु की मौत का भी काफी दुख पहुंचता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शानदार है और कई मौकों पर ऐसा नहीं लगता कि ये कोई भारतीय फिल्म है, फिल्म का पहला हाल्फ काफी जबरदस्त है, जबकि सेकेंड हाल्फ उसके मुकाबले थोड़ा हल्का महसूस होता है और कहानी में काफी कुछ दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे ये थोड़ी खिंची हुई सी लगने लगती है, लेकिन अंत आते-आते फिल्म खुद को संभाल भी लेती है। फिल्म की सबसे अच्छी और थोड़ी बुरी बात इसके विजुअल्स ही हैं, पूरी फिल्म ग्रीन स्क्रीन, स्टूडियो और स्टेज पर शूट की गई है, जो कभी-कभी थोड़ी फोटोजैनिक लगने लगती है, और बुरे विजुअल्स में जितने भी दानव दिखाए गए हैं, वो थोड़े अनफिनिश्ड लगते हैं, जैसे उनपर थोड़ा और काम बाकी था। लेकिन इसके अलावा लंका, मिथिला, अयोध्या, वन, देवलोक या पाताल लोक के सभी विजुअल्स शानदार थे और कहा जा सकता है कि ये रामायण का सबसे भव्य वर्जन है, क्योंकि अगर दानवों के विजुअल इफेक्ट्स से कोई तकलीफ नहीं होती, तो पूरी फिल्म सही जाने वाली है और वो चीज कहीं भी फिल्म का एक्सपीरियंस खराब नहीं करती। आजकल की भारतीय फिल्मों के मुकाबले देखा जाए, तो नमित मल्होत्रा की रामायण के विजुअल्स काफी मजबूत और शानदार हैं, इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर काफी जबरदस्त है।
रामायण समीक्षा: नितेश तिवारी ने निराश नहीं किया, रावण से शुरू होकर सीता हरण तक का सफर है भव्य
जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह अब फाइनली आ चुकी है। भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण आज सिनेमाघरों में लग गई है, जिसे दुनियाभर में बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया। बाहर की ऑडियंस ने इसे देखकर
NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
