कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे किसी भी हाल में चुपचाप सहन नहीं करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए हैं, नियम-कानूनों को तोड़ा गया है और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब इस बात का जवाब देश देगा। इसी क्रम में उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ जन मार्च और महारैली का आह्वान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी, जिस-जिस को भी लोकतंत्र की चिंता है, वह इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो, क्योंकि वोट आपका है और लड़ाई भी आपकी है। उन्होंने आगे कहा कि जिस-जिस को लोकतंत्र की फिक्र है, वो जरूर आए। इस बीच, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्टूबर को पब्लिक इम्पीचमेंट करने का फैसला किया है। विपक्षी दल इस कार्यक्रम को मॉक संसद के रूप में आयोजित करेंगे, जो दिल्ली के होटल अशोक में होगा और इसमें विपक्षी सांसद तथा प्रमुख नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि अगले दिन यानी 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक दिल्ली चलो मार्च निकालेगा, जो रामलीला मैदान तक जाएगा। कांग्रेस ने इस पूरे अभियान को वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का सबसे बड़ा प्रोटेस्ट बताया है। राहुल गांधी ने अपने संदेश में भारतीय जनता पार्टी और उसके साथियों को धन्यवाद भी कहा, जो इस कार्यक्रम का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले सात दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर है, जिस पर विपक्ष ने लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा बनाया है।
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे किसी भी हाल में चुप
NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




