|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही होगा

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश की लोकतांत्र

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही होगा
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान की रक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। रैली में उमड़ी लाखों की भीड़ का धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप सब यहां दूर-दूर से चलकर आए हैं और आपने देश को, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि ये किसी एक राजनीतिक दल या केवल नेताओं की आवाज नहीं है, बल्कि ये भारत के युवाओं, किसानों और मजदूरों की सम्मिलित आवाज है। उन्होंने आगे कहा कि ये आवाज साफ कह रही है कि हम हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे और संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे, और आपके पास कितना भी पैसा या पावर क्यों न हो, आप संविधान से बड़े नहीं हो सकते। चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में सालों से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल का उदाहरण दिया, लेकिन मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव, इन सभी में वोट चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम के अलावा वोटर लिस्ट से नाम हटाकर और नए नाम जोड़कर यह गड़बड़ी की गई है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद 11.53 करोड़ वोटरों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया, यानी हर सात में से एक वोटर को लिस्ट से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए और उनके बीच महज तीन प्रतिशत का अंतर था, जबकि उसके बाद पंद्रह प्रतिशत वोटर्स को हटा दिया गया, जिसका सीधा मतलब है कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटना होगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों की चोरी है, और इसे कानून की भाषा में गंभीर अपराध माना जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस ने देश की तमाम संवैधानिक और प्रशासनिक संस्थाओं को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है, जिसका खामियाजा देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। आर्थिक असमानता पर बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की पूरी संपत्ति और संसाधन अडानी और अंबानी जैसे दो-तीन उद्योगपतियों के हाथों में सौंप दिए गए हैं, जबकि किसान, मजदूर या छोटा कारोबारी कर्ज न चुका पाए तो उसे जेल भेज दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें शिव की बारात जैसा भारत चाहिए, जहां हर किसी को शामिल होने की अनुमति हो, जहां किसान मेहनत करे तो उसे उसकी उपज का फल मिले और छात्र पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार मिले। सत्ताधारी दल को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे, लेकिन वो कहीं जा भी नहीं सकते और अगर जाना भी चाहेंगे तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं और आपने जो वोट चोरी की है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लिए कोई दुश्मन नहीं है, ना नरेंद्र मोदी, ना अमित शाह और ना ज्ञानेश कुमार, और हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं जो लाइन में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन किसी एक दल का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का एक साझा आंदोलन है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!