|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 2024 का चुनाव अवैध, ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने मौजूद भीड़ को सं

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश को संदेश भेजना था और मोदी, अमित शाह तथा ज्ञानेश कुमार को संदेश भेज दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं है, बल्कि युवाओं और मजदूरों की आवाज है, और उन्होंने संकल्प लिया कि संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे, क्योंकि जितनी भी ताकत और पैसा हो, कोई संविधान से बड़ा नहीं है, संविधान ही सबसे बड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सालों से वोट चोरी हो रही है और ममता बनर्जी ने भी कहा था कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद साढ़े तेरह करोड़ वोटरों को वोटर लिस्ट से बाहर निकाला गया, यानी सात में से एक वोट हटाया गया और पंद्रह प्रतिशत वोटरों को बाहर किया गया। राहुल ने कहा कि 2024 में सिर्फ तीन प्रतिशत का फर्क था और उसके बाद पंद्रह प्रतिशत वोटरों को निकाल दिया गया, जिसका मतलब है कि 2024 का चुनाव गैरकानूनी था और वोट चोरी का चुनाव था, जिसे वे देशद्रोह कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेंगे और हिंदुस्तान में जेल जाएंगे, क्योंकि यह आम चोरी नहीं है, यह हिंदुस्तान के हर नागरिक की चोरी है और इसे लीगल पार्लियामेंट में ट्रेजन कहा जाता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है, जिसका नतीजा यह है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और पूरा धन एक-दो हाथों में चला गया है। उन्होंने कहा कि मोदी कहीं नहीं जा सकते और जाना भी चाहें तो कहीं नहीं जाने देंगे, तथा ज्ञानेश कुमार के बाद वे जनता के सामने खड़े होंगे और वोट चोरी के खिलाफ लीगल कार्रवाई होगी ताकि देश को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि अडाणी को देश बेचने का बदला लिया जाएगा और उन्हें भागने नहीं दिया जाएगा, कार्रवाई होकर रहेगी। राहुल ने यह भी कहा कि उनमें और सरकार में अंतर है, यह देश नफरत का नहीं है, वे मोदी, शाह और ज्ञानेश से नफरत नहीं करते बल्कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं, और मोदी तथा ज्ञानेश ने देश की आत्मा, संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!