|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, महिलाओं और छात्राओं के साथ बर्बरता का किया दावा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार समेत दिल्ली पुलिस का घेराव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दिल्ली पुलिस की हालिया

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, महिलाओं और छात्राओं के साथ बर्बरता का किया दावा
📷 NRI Post Hindi Desk

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार समेत दिल्ली पुलिस का घेराव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये दिल्ली पुलिस की हालिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है। उन्होंने लिखा कि यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला जैसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली महिलाओं के साथ की जा रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार उनकी आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को इस तरह डराने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे भविष्य में सवाल उठाने की हिम्मत न कर सकें। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट शब्दों में लिखा कि यह सब आवाजों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें लोगों को इतना डराया और अपमानित किया जा रहा है कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे। इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता जाने का डर पुलिस की कार्रवाई में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने लिखा कि मोदी और शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता उनके हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी। उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है। राहुल गांधी ने इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग पीड़ितों से बातचीत की है। गौरतलब है कि इस मामले में राहुल गांधी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!