|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

रेलवे की नई सौगात: घर बैठे मोबाइल एप से बुक करें पार्सल, सामान पहुंचेगा सीधे दरवाजे तक

रेलवे से पार्सल भेजने और मंगाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब सामान भेजने के लिए रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि रेलवे जल्द ही "रेल पार्सल एप-घर

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रेलवे की नई सौगात: घर बैठे मोबाइल एप से बुक करें पार्सल, सामान पहुंचेगा सीधे दरवाजे तक
📷 NRI Post Hindi Desk

रेलवे से पार्सल भेजने और मंगाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब सामान भेजने के लिए रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि रेलवे जल्द ही "रेल पार्सल एप-घर से घर तक" सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत ग्राहक घर बैठे ही मोबाइल एप या वेबसाइट के माध्यम से अपने पार्सल की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे और डिजिटल भुगतान भी कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए सेवा की नीति जारी कर दी है और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस सेवा के लिए आइओएस और एंड्रायड मोबाइल एप के साथ वेबसाइट भी विकसित की जा रही है, जिसके माध्यम से ग्राहक अपनी सुविधानुसार आनलाइन बुकिंग और डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इस सेवा में लाजिस्टिक्स सर्विस पार्टनर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जो ग्राहकों और रेलवे के बीच कड़ी का काम करते हुए सामान को घर से उठाकर गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहकों को पार्सल रेलवे परिसर तक पहुंचाने और उससे जुड़ी कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्सल परिवहन के साथ अन्य मूल्य वर्धित सेवाओं का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने शुरुआती चरण में इस सुविधा को देश के आठ प्रमुख शहरों में लागू करने की योजना बनाई है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं। यहां व्यवस्था के सफल संचालन और परीक्षण के बाद इसके विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। नई व्यवस्था में रेलवे जोन और मंडलों को लाजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा के सुचारु संचालन में सहयोग करना होगा, और रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इस व्यवस्था के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे, जबकि एप के विकास और तकनीकी एकीकरण की जिम्मेदारी सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम को दी गई है, जो आवश्यक परीक्षण पूरे करेगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!