रेलवे बोर्ड ने सेवारत रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने एक नया सर्कुलर जारी करते हुए राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा नियमों में बड़ा संशोधन किया है। इस नए आदेश के तहत अब सुविधा पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंट्री पास और विधवा पास धारक कर्मचारी अपनी निर्धारित पात्रता से उच्च श्रेणी में भी सफर कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उन्हें केवल अपनी पात्रता वाली श्रेणी और जिस श्रेणी में वे सफर करना चाहते हैं, उसके बीच के किराए के अंतर का भुगतान करना होगा। यह निर्णय त्योहारी मौसम में लाखों रेलकर्मियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उल्लेखनीय है कि साधारण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अंतर राशि का भुगतान कर उच्च श्रेणी में यात्रा करने की सुविधा पहले से लागू थी, लेकिन राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इस अस्पष्टता के कारण बुकिंग के दौरान कर्मचारियों को भ्रम और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे बोर्ड ने वाणिज्यिक निदेशालय के साथ गहन विचार-विमर्श किया और रेलवे सेवक पास नियम 1986 का विस्तृत पुनरीक्षण किया गया। समीक्षा में यह पाया गया कि नियमों में प्रीमियम ट्रेनों पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके बाद बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट करते हुए औपचारिक निर्देश जारी किए कि सभी पात्र पास धारक बिना किसी अवरोध के अंतर राशि देकर प्रीमियम ट्रेनों की उच्च श्रेणी में सफर का लाभ उठा सकते हैं। इस नए आदेश के प्रभावी होने के साथ ही यात्रा पात्रता से जुड़े पुराने सभी पूर्ववर्ती दिशा-निर्देश निष्प्रभावी हो गए हैं और अद्यतन पात्रता सूची को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स को विशेष निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स को पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के ई-पास मॉड्यूल में त्वरित रूप से आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कहा गया है, ताकि काउंटर अथवा ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कर्मचारियों को किसी भी तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े। बोर्ड के इस निर्णय से देश भर के लाखों रेलकर्मियों और पेंशनरों में हर्ष का माहौल है। यह फैसला खासकर त्योहारी सीजन में यात्रा की योजना बना रहे रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें प्रीमियम ट्रेनों में भी सुविधाजनक और तेज यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
रेलवे पास धारकों को बड़ी राहत, अब राजधानी और दुरंतो में भी अंतर राशि देकर उच्च श्रेणी में यात्रा
रेलवे बोर्ड ने सेवारत रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने एक नया सर्कुलर जारी करते हुए राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट
NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




