|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रेवाड़ी में अचानक बदला मौसम, कई गांवों में ओलावृष्टि से रबी फसलों पर संकट, 3 डिग्री गिरा पारा

रेवाड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई, जबकि जिले के कई गांवों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रेवाड़ी में अचानक बदला मौसम, कई गांवों में ओलावृष्टि से रबी फसलों पर संकट, 3 डिग्री गिरा पारा
📷 NRI Post Hindi Desk

रेवाड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई, जबकि जिले के कई गांवों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। जिले के गांव गोकलगढ़, मुरादपूरी, बंबाड, कान्हवास, फतेहपुर, मौलवास, रामगढ़, भगवानपुर और नया गांव में कुछ देर तक वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन इसके बाद अचानक बादल छा गए और वर्षा शुरू हो गई। शहर की अनाज मंडी में खुले में रखे बाजरा के कट्टे भी बारिश से भीग गए। ओलावृष्टि के कारण खेतों में रबी की फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका है, क्योंकि किसानों के लिए यह समय रबी की फसलों की बुआई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव और ओले गिरने से कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। किसानों की नजर अब आगामी मौसम पर टिकी हुई है, और यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहता है तो रबी की फसलों की बुआई का काम दोबारा गति पकड़ सकता है। हालांकि, ओलावृष्टि से फसलों और कृषि कार्यों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन होना अभी बाकी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!