कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट प्रदर्शनी को लेकर सियासत गरमा गई है। बीकानेर हाउस में इस प्रदर्शनी के दौरान राजनीतिक कंटेंट को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी कलह का दावा किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस मामले में आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी झूठ का सहारा लेकर अपने बेटे रेहान को लॉन्च करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बेटे को लॉन्च करने के और भी कई दूसरे तरीके हो सकते हैं, पर कम से कम तिरंगे की आड़ में झूठ बोलना बंद करना चाहिए। प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि बीकानेर हाउस की गाइडिंग पॉलिसी में ये लिखा है कि किसी भी प्रदर्शनी के अंदर राजनीतिक कंटेंट को प्रदर्शित नहीं किया जा सकता और अगर ऐसा हो, तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रियंका गांधी का राहुल गांधी से भरोसा उठ गया है, इसीलिए अब वो बीकानेर हाउस के अपने झूठ की आड़ में रेहान वाड्रा को लॉन्च करना चाहती हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि देश संविधान और कानून के शासन से चलता है, न कि किसी परिवार के नियमों से। वहीं रेहान वाड्रा ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रदर्शनी के लाइव होने से ठीक कुछ घंटे पहले रेजिडेंट कमिश्नर उनके पास आए और बताया कि उनके संग्रह का एक बड़ा हिस्सा आपत्तिजनक है। रेहान ने सफाई दी कि उन्होंने खुद सावधानी बरतते हुए कोई भी राजनीतिक प्लेकार्ड या बैनर प्रदर्शित नहीं किया था, लेकिन अधिकारियों ने उन पर बुकिंग पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाया। रेहान ने कहा कि हमने अधिकारियों की बात मानते हुए उन आर्टवर्क्स को उल्टा लटका दिया ताकि वो दिखाई न दें, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जोर दिया कि हम उन्हें पूरी तरह से हटा दें और स्टोरेज में रख दें। उन्होंने आगे कहा कि ये संग्रह सिर्फ किसी विरोध का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनके तीन साल की कड़ी मेहनत का नतीजा था और एक कलाकार के रूप में ये उनके लिए बेहद दिल दहला देने वाला अनुभव है। रेहान का कहना है कि बीकानेर हाउस की कला के प्रति एक जिम्मेदारी है और ये इस आधार पर नहीं चलना चाहिए कि केंद्र में बीजेपी सरकार है या कांग्रेस, और किसे क्या पसंद आ रहा है या नहीं।
रेहान वाड्रा की आर्ट प्रदर्शनी पर बीजेपी का हमला, प्रियंका पर लगाया झूठ का आरोप
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट प्रदर्शनी को लेकर सियासत गरमा गई है। बीकानेर हाउस में इस प्रदर्शनी के दौरान राजनीतिक कंटेंट को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

