|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

लंच ब्रेक न लेने और एक घंटा पहले घर जाने पर कर्मचारी की नौकरी खत्म, वायरल ईमेल पर छिड़ी बहस

ऑफिस में तय समय पर अपना काम पूरा करने के बाद जल्दी घर निकल जाना क्या किसी कर्मचारी के लिए गलत है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है। दरअसल, एक कर्मचारी को कथित तौर पर इसलिए नौकरी से निका

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लंच ब्रेक न लेने और एक घंटा पहले घर जाने पर कर्मचारी की नौकरी खत्म, वायरल ईमेल पर छिड़ी बहस
📷 NRI Post Hindi Desk

ऑफिस में तय समय पर अपना काम पूरा करने के बाद जल्दी घर निकल जाना क्या किसी कर्मचारी के लिए गलत है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है। दरअसल, एक कर्मचारी को कथित तौर पर इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह रोजाना दोपहर एक से दो बजे के बीच मिलने वाले लंच ब्रेक को नहीं लेती थी और अपना काम करते हुए डेस्क पर ही बैठकर खाना खा लेती थी। इतना ही नहीं, वह शाम में ऑफिस बंद होने के तय समय छह बजे के बजाय पांच बजे ही ऑफिस से निकल जाती थी। कंपनी की ओर से भेजे गए एक कथित टर्मिनेशन ईमेल के वायरल होने के बाद लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और अलग-अलग राय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित टर्मिनेशन ईमेल का विषय तत्काल बर्खास्तगी और ऑफिस नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ था। ईमेल में कहा गया कि कर्मचारी बार-बार दोपहर एक से दो बजे के बीच होने वाले लंच ब्रेक नहीं ले रही थी और अपनी डेस्क पर बैठकर खाना खाते हुए काम करती रहती थी। ईमेल में यह भी बताया गया है कि कर्मचारी शाम छह बजे ऑफिस बंद होने के तय समय से एक घंटा पहले यानी पांच बजे ही ऑफिस से निकल जाती थी। कंपनी ने उसके इस व्यवहार पर आपत्ति जताई है और ईमेल भेजने वाले का दावा था कि कर्मचारी की इस आदत का असर दूसरे कर्मचारियों पर भी पड़ने लगा था और वे भी इसी तरह का काम करने लगे थे। कथित ईमेल में कंपनी ने साफ कहा कि लंच ब्रेक के दौरान काम पूरा कर लेने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी अपनी मर्जी से ऑफिस जल्दी छोड़ सकता है। इसमें यह भी कहा गया कि काम पूरा होने के बावजूद सभी कर्मचारियों को ऑफिस के तय नियमों का पालन करना होगा। ईमेल में कंपनी की ओर से सख्त लहजे में लिखा गया कि ऑफिस के नियम कंपनी तय करती है और कर्मचारियों को उनका पालन करना होता है। आखिर में कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाने की बात कही गई। इस ईमेल के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कंपनी के फैसले पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि कर्मचारी को सीधे नौकरी से निकालने के बजाय पहले चेतावनी दी जा सकती थी या ऑफिस की नीति समझाई जा सकती थी। वहीं, कुछ यूजर्स ने कर्मचारी के व्यवहार को भी गलत बताया है। उनका कहना है कि अगर ऑफिस का समय शाम छह बजे तक तय है तो कर्मचारी को पांच बजे निकलने का अधिकार नहीं है, भले ही उसने लंच ब्रेक के दौरान अपना काम पूरा कर लिया हो। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि असली मुद्दा लंच ब्रेक छोड़ना नहीं बल्कि तय समय से पहले ऑफिस छोड़ना है। इस पूरे मामले ने ऑफिस की नीतियों, कर्मचारियों के अधिकारों और कंपनी के नियमों के बीच संतुलन पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!