देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च ने उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी गठबंधन के लगभग तीन सौ से अधिक सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। यह मार्च विशेष गहन पुनरीक्षण में करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने और एकतरफा फैसलों के विरोध में आयोजित किया गया था। संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्ष के सांसदों को नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के पास भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। पुलिस ने जब सांसदों को आगे बढ़ने से रोका, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थे, जिन्हें अन्य सांसदों के साथ हिरासत में लिया गया। विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग एकपक्षीय निर्णय ले रहा है और मतदाता सूची से करोड़ों नाम काटे जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना ने राजधानी में राजनीतिक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया और विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी आंदोलन बताया। दूसरी ओर, पुलिस और प्रशासन ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कार्रवाई को जायज ठहराया। पूरे घटनाक्रम ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाजी तथा विरोध प्रदर्शन की संभावना बनी हुई है, क्योंकि विपक्ष ने अपना आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया है।
लोकतंत्र बचाओ मार्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल-प्रियंका समेत 300 से अधिक सांसद पुलिस हिरासत में
देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च ने उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका
NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

