|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

लखनऊ के होटल में 24 वर्षीय युवती की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, युवक से पूछताछ जारी

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दसवीं मंजिल से नीचे गिरने से 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लखनऊ के होटल में 24 वर्षीय युवती की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, युवक से पूछताछ जारी
📷 NRI Post Hindi Desk

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दसवीं मंजिल से नीचे गिरने से 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। दरअसल, यह पूरी घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि शाम लगभग 6:34 बजे होटल सेलेश्टियल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि समरीन नाम की 24 वर्षीय युवती, जो थाना चौक लखनऊ की निवासी है, अवनीश नामक युवक के साथ दोपहर करीब 11:46 बजे होटल के कमरा नंबर 1037 में दाखिल हुई थी। अवनीश सुल्तानपुर का निवासी बताया जा रहा है। इसके बाद शाम करीब 6 बजे अचानक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में उसी कमरे से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि होटल के कमरे में ठहरे युवक और युवती के संबंधों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती ने दसवीं मंजिल से छलांग लगाई या फिर यह कोई अनियोजित हादसा था अथवा इसके पीछे कोई अन्य वजह रही है। कमरे में मौजूद युवक से भी पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!