|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

लखनऊ छावनी के पांच बाजारों की बदली पहचान, ब्रिटिशकालीन नाम हटाकर एकता, ऊदा देवी और मंगल पांडेय के नाम पर रखे

लखनऊ छावनी परिषद ने अंग्रेजी शासनकाल के दौरान रखे गए पांच बाजारों के औपनिवेशिक नामों को हटाकर उनके स्थान पर नए नामों को अपनाने की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। परिषद की ओर से गठित समिति की अनुशंसा के

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लखनऊ छावनी के पांच बाजारों की बदली पहचान, ब्रिटिशकालीन नाम हटाकर एकता, ऊदा देवी और मंगल पांडेय के नाम पर रखे
📷 NRI Post Hindi Desk

लखनऊ छावनी परिषद ने अंग्रेजी शासनकाल के दौरान रखे गए पांच बाजारों के औपनिवेशिक नामों को हटाकर उनके स्थान पर नए नामों को अपनाने की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। परिषद की ओर से गठित समिति की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब इन बाजारों की पहचान राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े नामों से होगी। नए नामकरण में एकता बाजार, अटल बिहारी वाजपेयी बाजार, मंगल पांडेय बाजार, ऊदा देवी बाजार जैसे नाम शामिल हैं। यह बदलाव छावनी क्षेत्र के उन बाजारों में किया गया है जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने धर्म, जाति और काम के आधार पर बसाया था। सूचना के अनुसार, तोपखाना बाजार का पुराना नाम आरए बाजार था, जबकि रजमन बाजार को बीसी बाजार के नाम से जाना जाता था। बड़ी लालकुर्ती का पुराना नाम एलबीआई बाजार और छोटी लालकुर्ती का नाम आरबीआई बाजार दर्ज था। सदर बाजार के गोला बाजार को केनेडी मार्केट के नाम से पुकारा जाता था। इन सभी नामों को बदलकर अब स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े नामों को प्राथमिकता दी गई है। छावनी परिषद ने नाम बदलने के लिए एक समिति का गठन किया था, जिसने आमजन से नए नामों के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। जनता से प्राप्त सुझावों पर सहमति के बाद प्रशासन ने पुराने औपनिवेशिक नामों को हटाकर नए नामों को अपनाने की अधिसूचना जारी की। ब्रिटिश काल में हजरतगंज की तरह बड़ी बाजार छावनी की मुख्य बाजार हुआ करती थी, जहां अंग्रेज अफसर और उनके परिवार खरीदारी के लिए आते थे। वहीं, बनिया बाजार में किराना सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध होती थीं। सौदागर मोहाल में ब्रिटिश फौज के साथ काम करने वाले बड़े ठेकेदार और व्यापारी बसाए गए थे। मखनिया मोहाल में दूध और दही से जुड़े कार्य करने वाले यदुवंशी परिवार रहते थे, जबकि लकड़ी मोहाल में फौज को लकड़ी की आपूर्ति करने वाले लोगों की बस्ती थी। बड़ी लालकुर्ती में ब्रिटिश फौज के घोड़ों की मालिश की जाती थी और वाल्मीकि मोहाल में सफाई कार्य से जुड़े लोगों को बसाया गया था। ये पुराने नाम परतंत्रता की निशानी के रूप में जाने जाते थे, जिन्हें अब बदलकर देशभक्ति और एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!