राजधानी लखनऊ में त्योहारी दिनों में बंटी-बबली गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। यह गिरोह दुकानों में घुसकर सामान गायब कर फरार हो जाता है, जिससे दुकानदार सामान मिलाने के दौरान खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। ताजा मामला चिनहट कोतवाली क्षेत्र के कामता स्थित ओम मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का है, जहां एक युवक और युवती दुकान पर पहुंचे। युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाया और दुकानदार के व्यस्त होते ही दुकान से एक मोबाइल उठाकर पीछे बैठी युवती को थमा दिया। महिला मोबाइल लेकर तुरंत दुकान से बाहर निकल गई, और युवक भी पल भर में वहां से गायब हो गया। इस तरह युवक-युवती ने दुकान में घुसकर करीब 25 हजार रुपये का महंगा मोबाइल फोन गायब कर दिया। घटना चिनहट इलाके में हनुमान मार्केट की मोबाइल दुकान में हुई, और पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है, लेकिन आरोपी बंटी-बबली अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे अपनी दुकानों में सतर्कता बरतें और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें।
लखनऊ में बंटी-बबली सक्रिय: मोबाइल दुकान में घुसे और पल भर में गायब किया 25 हजार का फोन
राजधानी लखनऊ में त्योहारी दिनों में बंटी-बबली गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। यह गिरोह दुकानों में घुसकर सामान गायब कर फरार हो जाता है, जिससे दुकानदार सामान मिलाने के दौरान खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




