|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

लखनऊ हिट एंड रन: यश ठाकुर बने शाहनवाज ने युवती को कार से मारी टक्कर, गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह करीब छह बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने विवाद के दौरान एक युवती को कार से टक्कर मार दी। आरोपित युवक की पहचान यश ठाकुर उर्फ शाहन

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लखनऊ हिट एंड रन: यश ठाकुर बने शाहनवाज ने युवती को कार से मारी टक्कर, गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह करीब छह बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने विवाद के दौरान एक युवती को कार से टक्कर मार दी। आरोपित युवक की पहचान यश ठाकुर उर्फ शाहनवाज के रूप में हुई है, जो घायल युवती को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया था। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने इस हिट एंड रन मामले में तीन टीमें गठित कीं और कार के नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू की। दोपहर में पुलिस टीमों ने शाहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की कार भी बरामद कर ली है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती की ओर से शाहनवाज पर प्रेम के जाल में फंसाने यानी लव जेहाद का आरोप लगाया गया है, हालांकि पुलिस जांच में इस आरोप की पुष्टि होना अभी बाकी है। युवती का आरोप है कि शाहनवाज ने यश ठाकुर नाम बताकर उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि युवती और शाहनवाज एक-दूसरे के परिचित हैं और युवती को आरोपी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। युवती के नई गर्लफ्रेंड के साथ युवक के पकड़े जाने पर विवाद का मामला बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में शाहनवाज ने अपनी सफाई में कहा कि उसे फंसाया जा रहा है और आरोप लगाने वाली युवती लंबे समय से उसे परेशान कर रही थी। उसने युवती से पैसे के लेनदेन की बात भी कही और दावा किया कि युवती बीते छह से सात महीने से उसे परेशान कर रही है और उसका पीछा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!