|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

लगातार बनी हुई है खांसी तो न करें लापरवाही, डॉक्टर ने बताए ये 3 जरूरी टेस्ट

मौसम बदलते ही कई लोगों को खांसी की शिकायत हो जाती है। अधिकतर मामलों में कुछ ही दिनों में खांसी खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन अगर खांसी लगातार बनी हुई है और डॉक्टर की बताई हुई दवा लेने के बाद भी आराम नह

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मौसम बदलते ही कई लोगों को खांसी की शिकायत हो जाती है। अधिकतर मामलों में कुछ ही दिनों में खांसी खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन अगर खांसी लगातार बनी हुई है और डॉक्टर की बताई हुई दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो इसका कारण कोई इंफेक्शन या दूसरी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में इसकी सही पहचान के लिए जरूरी टेस्ट कराना बेहद आवश्यक है। दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. एलएच घोटेकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि खांसी किसी एलर्जी, वायरल या फिर बैक्टीरिया के कारण होती है और इस बदलते मौसम में खांसी होना आम बात है। डॉ. घोटेकर कहते हैं कि अगर खांसी को हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और वह ठीक नहीं हो रही है तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये किसी दूसरी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में मरीज को तीन जरूरी टेस्ट जरूर करा लेने चाहिए। सबसे पहले छाती का एक्स-रे कराना चाहिए, जो यह बता देता है कि फेफड़ों में कोई इंफेक्शन या फिर तपेदिक यानी टीबी की शिकायत तो नहीं है; यह एक आसान टेस्ट है जिससे समय रहते किसी गंभीर बीमारी का पता लग जाता है। दूसरा टेस्ट है सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट, जिससे श्वेत रक्त कोशिकाओं, लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की जांच होती है और अगर इसमें श्वेत रक्त कोशिकाओं का स्तर बढ़ा हुआ है तो यह बताता है कि शरीर में किसी प्रकार का बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण है, जिससे डॉक्टर इंफेक्शन का पता लगाकर उसके हिसाब से इलाज शुरू करते हैं। तीसरा टेस्ट है सीआरपी यानी सी-रिएक्टिव प्रोटीन, जो खून में सूजन और इंफेक्शन का स्तर मापने वाला टेस्ट है और इसका स्तर अगर बढ़ा हुआ रहता है तो ये संकेत देता है कि फेफड़ों में कोई इंफेक्शन हो गया है। डॉ. घोटेकर बताते हैं कि ये तीनों ही आसान और सस्ते टेस्ट हैं, जिन्हें आप खुद से या डॉक्टर की सलाह से करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ लोग खांसी में खुद से कफ सिरप लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये ठीक नहीं है, क्योंकि कफ सिरप हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। इसलिए लगातार बनी रहने वाली खांसी को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर सही इलाज शुरू कराएं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!