|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

लग्जरी कार में मिला 'लेमन', अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया ने मासेराटी की सर्विस को लेकर उधेड़ी बखिया

लग्जरी कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया के साथ कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ है जिसने उन्हें निराशा के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने सोशल मीड

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लग्जरी कार में मिला 'लेमन', अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया ने मासेराटी की सर्विस को लेकर उधेड़ी बखिया
📷 NRI Post Hindi Desk

लग्जरी कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी गौतम सिंघानिया के साथ कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ है जिसने उन्हें निराशा के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इटली की मशहूर लग्जरी कार कंपनी मासेराटी की आफ्टर सेल्स सर्विस को लेकर तीखी नाराजगी जाहिर की और कंपनी पर जमकर फजीहत की। सिंघानिया ने आरोप लगाया कि कंपनी अपने पुराने ग्राहकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और उनकी खुद की कार से जुड़ी शिकायतों का भी अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के नए डीलर भी उनकी परेशानियों को दूर करने में नाकाम रहे हैं। गौतम सिंघानिया ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि उन्होंने लग्जरी के पैसे दिए, पर उन्हें लेमन मिला, और उन्होंने भारत में इस ब्रांड की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने मासेराटी की भारत में दोबारा वापसी की स्ट्रेटजी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुराने ग्राहकों की समस्याएं सुलझाए बिना नए सिरे से कारोबार शुरू करना सही स्ट्रेटजी नहीं है। उन्होंने इसे भारतीय कार ग्राहकों और ऑटोमोबाइल कम्युनिटी का अपमान बताया। सिंघानिया ने कहा कि लोग सुपरकार इसलिए खरीदते हैं ताकि उन्हें शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिले, न कि सर्विस मैनेजरों के पीछे सॉल्यूशन के लिए भागना पड़े। उन्होंने किसी कार की ऊंची कीमत, कार्बन फाइबर का इस्तेमाल और शानदार इंजीनियरिंग को तब तक बेमानी बताया जब तक कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सपोर्ट नहीं देती। गौरतलब है कि मासेराटी भारत में अपने कारोबार को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए बड़े स्तर पर मार्केटिंग कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी स्पोर्ट कार मासेराटी जीटी2 स्ट्राडेल को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.72 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है। इस कार लॉन्च के साथ ही कंपनी ने मुंबई में नवनीत मोटर्स के साथ मिलकर नया शोरूम शुरू किया है, जो दिल्ली और बेंगलुरु के बाद देश में तीसरा शोरूम है। इस शोरूम ओपनिंग के साथ कंपनी ने ग्रेकाले, ग्रानटूरिस्मो और ग्रानकैब्रियो जैसे मॉडलों को भी शोकेस किया है। इस कार में 3.0 लीटर ट्वीन टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 631 बीएचपी की पावर और 720 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है, और कंपनी का दावा है कि यह कार महज 2.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!