|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन, मां और भाई सहित 7 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह का बरदह पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह ऐसे युवकों को अपना निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। गिरो

NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन, मां और भाई सहित 7 गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित अंतरजनपदीय गिरोह का बरदह पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह ऐसे युवकों को अपना निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। गिरोह के सदस्य पहले मीडिएटर के जरिए पीड़ित परिवार से संपर्क करते थे और लड़की का फोटो दिखाकर रिश्ता तय कराते थे। इसके बाद मंदिर में बाकायदा शादी की सभी रस्में पूरी कराई जाती थीं। शादी के दौरान गिरोह के सदस्य लड़की पक्ष के अलग-अलग रिश्तेदारों का किरदार निभाते थे। कोई उसका पिता बनता था, कोई भाई तो कोई अन्य संबंधी। गिरोह में शामिल दो महिलाओं में से एक दुल्हन का रोल करती थी, जबकि दूसरी उसकी मां बनकर लड़के पक्ष का विश्वास हासिल करती थी। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन अपने कथित परिजनों के साथ नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। मामला बरदह थाना क्षेत्र का है। हरदोई के बिलग्राम निवासी रामबिलाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके बेटे राजकुमार की शादी कराने के लिए व्हाट्सऐप पर लड़की का फोटो भेजा गया था। इसके बाद उन्हें बंधवा महादेव मंदिर बुलाया गया, जहां राजकुमार की लड़की से शादी कराई गई। शादी के दौरान दुल्हन को नाक की कील और 80 हजार रुपये नकद दिए गए। शादी के बाद जब राजकुमार दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था, तभी बंधवा मोड़ के पास लड़की के कथित पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद दुल्हन और शादी में मिले रुपये लेकर सभी फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, और तफ्तीश आगे बढ़ने पर इस वारदात के पीछे एक संगठित गिरोह का पता चला। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने 11 सितंबर को कोदहरा चौराहे के पास घेराबंदी कर पांच पुरुषों और दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 19 हजार 650 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, शादी में इस्तेमाल होने वाला सामान और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई हैं। बरामद सामान में एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, कान के झुमके और नाक की कील शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद नाक की कील वही है, जो शादी के दौरान राजकुमार की दुल्हन को दी गई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से सिंदूर की डिब्बी, दो साड़ी, पैंट-शर्ट का कपड़ा और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं। एसपी सिटी ने बताया कि शादी में दिए गए रुपये में से 19 हजार 650 रुपये बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान गिरोह के कुछ सदस्यों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बरदह पुलिस ने मामले में संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं की भी बढ़ोतरी की है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। यह पूरा मामला शादी के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के खतरनाक तरीके को उजागर करता है, जिसमें परिवार के सदस्य बनकर लोगों का भरोसा जीता जाता था।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!