|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

लातूर में सीएम फडणवीस के सामने फूट-फूट कर रोया किसान, बोला- सब बर्बाद हो गया

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे की भयावह स्थिति ने किसानों को बुरी तरह तोड़ दिया है। लातूर जिले में खरीफ की फसलें पानी की कमी से सूखकर चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक तबाही का

NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लातूर में सीएम फडणवीस के सामने फूट-फूट कर रोया किसान, बोला- सब बर्बाद हो गया
📷 NRI Post Hindi Desk

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे की भयावह स्थिति ने किसानों को बुरी तरह तोड़ दिया है। लातूर जिले में खरीफ की फसलें पानी की कमी से सूखकर चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक तबाही का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सूखाग्रस्त इलाकों का जायजा लेने लातूर पहुंचे थे, जहां उन्होंने निलंगा तहसील के जाऊ और खरोसा गांव में जाकर सूखे खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक किसान भावुक होकर सीएम फडणवीस के गले लग गया और फूट-फूटकर रोने लगा। उस किसान ने बताया कि इस साल सोयाबीन की बुवाई पर प्रति एकड़ पच्चीस हजार रुपये और प्रति हेक्टर पचास हजार रुपये की लागत लगी है, लेकिन मॉनसून सूखा निकलने की वजह से जिले में अब तक बारिश ही नहीं हुई। पानी की कमी के चलते सभी खरीफ फसलें सूख गई हैं और किसान ने रोते हुए सरकार से पीड़ित किसानों को आर्थिक मुआवजा घोषित करने की विनती की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान का पंचनामा बुधवार से शुरू करने के आदेश दे दिए हैं और राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी सहायता मांगने के लिए प्रस्ताव तैयार करेगी। सीएम फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में सूखे को लेकर पहला नोटिफिकेशन शनिवार से पहले जारी कर दिया जाएगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि किन इलाकों में सूखे जैसी हालत है और वहां सरकार कौन-कौन से कदम उठाएगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में फसलों पर असर पड़ा है, सबसे ज्यादा नुकसान मक्का और कपास की खेती को हुआ है, जबकि कोकण इलाके में धान की फसल भी प्रभावित हुई है। पीने के पानी और जानवरों के चारे की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए महानगरपालिका, नगरपालिका और पंचायत संस्थाओं को पानी की व्यवस्था पहले से तय करने के निर्देश दिए गए हैं। जमीनी हालात पर तुरंत फैसला लेने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे की अगुवाई में एक समिति बनाई गई है, जिसमें गिरीश महाजन और बाबासाहेब पाटील जैसे मंत्री भी शामिल होंगे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!