|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

लता मंगेशकर का 56 साल पुराना दर्दभरा गीत, जो आज भी सुनने वालों की आंखों में ला देता है आंसू

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने फिल्मी करियर में कई रोमांटिक गीतों के साथ-साथ कई दर्दभरे नगमे भी गाए हैं। उनके गानों की सबसे खास बात यही है कि वे हमें हमेशा उनकी यादों तक खींचकर ले जाते हैं। आज हम आपक

NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 17 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लता मंगेशकर का 56 साल पुराना दर्दभरा गीत, जो आज भी सुनने वालों की आंखों में ला देता है आंसू
📷 NRI Post Hindi Desk

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने फिल्मी करियर में कई रोमांटिक गीतों के साथ-साथ कई दर्दभरे नगमे भी गाए हैं। उनके गानों की सबसे खास बात यही है कि वे हमें हमेशा उनकी यादों तक खींचकर ले जाते हैं। आज हम आपको लता दीदी के एक ऐसे ही बेहद पॉपुलर और सदाबहार दर्दभरे गीत के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आज भी कोई सुन लेता है तो उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1970 में आई फिल्म 'पगला कहीं का' की। इसके गाने 'तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे' को लोग आज भी सबसे कल्ट क्लासिक गानों में से एक मानते हैं। इस गीत को शम्मी कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने भी गाया है, लेकिन लता मंगेशकर वाले गीत को काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसका संगीत दिया था मशहूर जोड़ी शंकर-जयकिशन ने और इसके भावुक बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे। फिल्म में यह गाना एक बेहद भावनात्मक मोड़ पर आता है, जो जुदाई और पुरानी यादों के अहसास को बहुत खूबसूरती से बयां करता है। शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा में याहू स्टाइल और डांसिंग हीरो के रूप में जाना जाता था, लेकिन इस फिल्म और इस गाने ने उनकी एक बेहद गंभीर, भावुक और दर्द भरे प्रेमी वाली छवि दर्शकों के सामने रखी। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो 'पगला कहीं का' मानसिक स्वास्थ्य और पागलखाने की पृष्ठभूमि पर बनी थी। इसमें शम्मी कपूर ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो मानसिक तनाव और प्यार में धोखे की वजह से मानसिक संतुलन खो बैठता है। यह गीत आज भी श्रोताओं के दिलों में जिंदा है और स्वर कोकिला की याद दिलाता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!