लद्दाख में आगामी 21 नवंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर कारगिल की सियासत में नए चुनावी समीकरण सामने आने लगे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कारगिल नगर निकाय चुनाव के लिए जमीअत उलमा इथना अशरिया कारगिल के साथ चुनावी समझौता किया है। दोनों संगठनों ने निकाय की सभी 17 सीटों पर आपसी तालमेल और सहमति के आधार पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। फिलहाल नेकां का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ है, जिससे कारगिल में कांग्रेस अलग राह पर नजर आ रही है। इस समझौते के तहत मैदान में उतरने वाले सभी उम्मीदवार नेशनल कॉन्फ्रेंस के पार्टी जनादेश और चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। दोनों पक्षों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में आपसी सहयोग, समन्वय और सम्मान बनाए रखने पर सहमति जताई है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक कारगिल नगर समिति के 17 वार्डों और लेह नगर समिति के 21 वार्डों के लिए मतदान होगा, जिसमें नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच नवंबर है और पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक संपन्न की जाएगी। नेकां प्रवक्ता के अनुसार नेकां और कांग्रेस के बीच पिछला राजनीतिक समझौता लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के पिछले कार्यकाल तक सीमित था, और पांचवीं परिषद के गत 21 अक्टूबर को भंग होने के साथ ही वह राजनीतिक समझौता भी समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 12 और कांग्रेस ने 10 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को दो और निर्दलीय उम्मीदवारों को दो सीटें मिली थीं। कारगिल में पिछली बार नगर निकाय चुनाव अक्टूबर 2018 में हुए थे, जब कारगिल नगर समिति में कुल 13 वार्ड थे और चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटें जीती थीं तथा आठ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे, वहीं उस समय नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अनुच्छेद 35-ए को लेकर अपनी आपत्तियों के चलते नगर निकाय चुनावों का बहिष्कार किया था।
लद्दाख निकाय चुनाव से पहले बड़ा सियासी गठजोड़, कारगिल में नेकां और जमीअत उलमा ने मिलाया हाथ; कांग्रेस अलग
लद्दाख में आगामी 21 नवंबर को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर कारगिल की सियासत में नए चुनावी समीकरण सामने आने लगे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कारगिल नगर निकाय चुनाव के लिए जमीअत उलमा इथना अशरिया कारगि
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


