|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

लुधियाना पूर्व सरपंच हत्याकांड का खुलासा: 78 एकड़ जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने दी सुपारी

लुधियाना के मानेवाल गांव में शनिवार शाम हुई पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई राजनीतिक रंजिश नहीं, बल्कि 78 एकड़ पै

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लुधियाना पूर्व सरपंच हत्याकांड का खुलासा: 78 एकड़ जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने दी सुपारी
📷 NRI Post Hindi Desk

लुधियाना के मानेवाल गांव में शनिवार शाम हुई पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई राजनीतिक रंजिश नहीं, बल्कि 78 एकड़ पैतृक जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच दशकों से चला आ रहा विवाद था। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के दादा सगे भाई थे और समय के साथ पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ, जिसमें एक परिवार के हिस्से करीब 34 एकड़ और दूसरे के पास 44 एकड़ जमीन आई। नवतेज और उसके चचेरे भाई दोनों परिवारों की जमीनें साथ-साथ हैं और जमीन के बंटवारे तथा कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो स्थानीय अदालतों से लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद में चचेरे भाई ने साजिश रची और सुपारी देकर शूटरों से नवतेज सिंह की हत्या करवाई। थाना लाडोवाल की पुलिस ने विरोधी परिवार के मुखिया समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सभी आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में छह विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच में सामने आया कि नवतेज सिंह शनिवार शाम मानेवाल स्थित अपनी करीब 30 से 35 एकड़ जमीन पर कामकाज देखने गए थे और आमतौर पर उनका वकील बेटा भी साथ जाता था, लेकिन शनिवार को वह साथ नहीं गया, जिसके बाद नवतेज सिंह अकेले इनोवा कार से कृष्णा नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान हमलावरों ने उनकी रेकी कर उनका पीछा किया और लाडोवाल टोल प्लाजा पार करने के बाद जब नवतेज की कार साउथ सिटी रोड की तरफ बढ़ी तो पंजाब फूड आफिस के पास उन पर कई राउंड फायर कर दिए, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमलावरों ने .32 बोर की आटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की थी। नवतेज सिंह की इनोवा कार में लगा डैशकैम सबसे अहम सुराग साबित हुआ, जिसकी फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं और इनमें पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर कार के ड्राइवर साइड पर फायरिंग की थी। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक फुटेज के आधार पर एक शूटर की पहचान भी कर ली गई है। करीब दो घंटे तक चले नवतेज के पोस्टमार्टम के दौरान पांच गोलियां तो पेट से लेकर छाती तक के हिस्से में से मिल गईं, लेकिन बाकी तीन गोलियां मिल नहीं रही थीं, जिसके लिए दोबारा शव का एक्सरे करवाया गया और गाड़ी से भी कई गोलियों के खोल निकाले गए हैं। पुलिस अब हत्या की साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है और जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शूटरों से संपर्क किसने किया और उन्हें हत्या के लिए कितनी रकम दी गई थी, इसके साथ ही हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति और शूटरों के फारवर्ड तथा बैकवर्ड लिंकेज भी खंगाले जा रहे हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!