|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

लंबे-घने बाल चाहिए? घर बैठे अपनाएं ये 5 आसान आदतें, हेयरफॉल होगा कम!

बालों को खूबसूरती से जोड़ा जाता है और इसलिए हर कोई लंबे, सिल्की और घने बालों की चाह रखता है। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण और डाइट की वजह से हेयरफॉल की समस्या से हर उम्र का इंसान आज गुजर रहा है। बालों की

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बालों को खूबसूरती से जोड़ा जाता है और इसलिए हर कोई लंबे, सिल्की और घने बालों की चाह रखता है। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण और डाइट की वजह से हेयरफॉल की समस्या से हर उम्र का इंसान आज गुजर रहा है। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए लोग सिर्फ महंगे शैंपू, सीरम या हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन हेयर ग्रोथ पर आपकी रोजाना की छोटी-छोटी आदतें भी बहुत असर डालती हैं। मगर लोग अक्सर इनको नजरअंदाज कर देते हैं, जिनकी वजह से बालों का झड़ना और टूटना लगातार बढ़ता रहता है। रोज-रोज ज्यादा हीट, बालों को जोर से कंघी करना, सही खानपान न लेना और स्कैल्प की देखभाल न करना बालों को कमजोर बना सकता है। अगर आप चाहती हैं कि बाल लंबे होने के साथ-साथ मजबूत भी रहें, तो अपनी डेली हेयर केयर रूटीन में इन 5 आसान आदतों को शामिल कर सकती हैं। पहली आदत है हफ्ते में एक या दो बार बालों में तेल लगाना। भारतीय घरों में बालों में तेल लगाने की परंपरा काफी पुरानी है, लेकिन समय के साथ अब लोगों ने तेल से दूरी जैसी बना ली है। मगर लंबे और घने बालों के लिए हफ्ते में एक या दो बार बालों और स्कैल्प पर तेल लगाने की आदत डालें। तेल को हल्का गुनगुना करके लगाने से ज्यादा जरूरी है कि मसाज बहुत ज्यादा जोर से न की जाए। तेल लगाने के करीब एक से दो घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों में रूखापन और टूटने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है। दूसरी आदत है सोते समय बालों को कम रगड़ें। रातभर तकिए पर बालों के रगड़ने से बालों में उलझन और टूटने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सोने के लिए सिल्क या सैटिन पिलो कवर का इस्तेमाल करें। सोने से पहले बालों को बहुत टाइट बांधने के बजाय ढीली चोटी कर सकती हैं। इससे बालों पर खिंचाव कम रहेगा और उनका टूटना भी कम होगा। तीसरी आदत है रोज स्कैल्प मसाज करना। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए स्कैल्प की देखभाल करना सबसे जरूरी है। रोजाना तीन से पांच मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करने की आदत डालें। उंगलियों के पोरों से गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें। इससे स्कैल्प को आराम मिलता है और बालों की जड़ों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकती है। मसाज करते समय नाखूनों का इस्तेमाल करने से बचें। चौथी आदत है हीट स्टाइलिंग को कम करना। बालों को बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या तेज गर्म हवा से सुखाने पर बाल कमजोर और ड्राई हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना हीट स्टाइलिंग न करें। हेयर ड्रायर इस्तेमाल करना हो तो लो या मीडियम हीट रखें और हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। जितना हो सके बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें, इससे बाल हेल्दी रहते हैं। पांचवीं और सबसे अहम आदत है खाने में प्रोटीन और आयरन का ध्यान रखना। बालों की मजबूती के लिए सिर्फ बाहर से की जाने वाली देखभाल काफी नहीं है। हमारी बॉडी को पर्याप्त पोषण मिलना भी जरूरी है। अपनी डाइट में दाल, पनीर, दही, अंडा, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीज और मौसमी फल जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करें। प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इन पांच आसान आदतों को अपनाकर आप घर बैठे अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकती हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!