राजस्थानी बेसन घसेला एक ऐसी पारंपरिक और सिंपल सब्जी है, जिसे बनाने में महज 10 मिनट लगते हैं और यह नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है। अक्सर घर में हरी सब्जियों से लेकर आलू और पनीर बार-बार खाकर मन भर जाता है और कई बार तो घर में कोई सब्जी भी नहीं होती है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर खाने में क्या बनाया जाए। ऐसे मौके पर बेसन घसेला एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कुछ खरीदकर लाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। राजस्थानी गट्टे की सब्जी को तो आपने खाई होगी, लेकिन राजस्थान में बनने वाली बेसन घसेला का स्वाद भी कम नहीं है। पहले के जमाने में जब सब्जियां खरीदने के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाना होता था, तब लोग बेसन घसेला बना लिया करते थे, और यही वजह है कि यह व्यंजन आज भी राजस्थान की रसोई में उतनी ही लोकप्रियता बनाए हुए है। बेसन घसेला बनाने के लिए सामग्री की बात करें तो इसमें एक कप बेसन, एक प्याज बारीक कटा हुआ, चार से पांच लहसुन की कलियां, एक से दो हरी मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक, एक से दो चम्मच तेल, जरूरत के अनुसार पानी और बारीक कटा हरा धनिया शामिल है। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है। सबसे पहले एक कटोरे में एक कप बेसन लें और उसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच हल्दी डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का पतला और चिकना घोल तैयार कर लें, लेकिन ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर उसमें राई, जीरा और एक चुटकी हींग डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और लहसुन तथा हरी मिर्च को कूटकर इसमें मिला दें। प्याज के हल्का सुनहरा होने तक सभी चीजों को अच्छी तरह भून लें। अब तैयार किया हुआ बेसन का घोल कड़ाही में डालें और घोल डालते ही इसे लगातार चलाते रहें, ताकि बेसन में गांठें न पड़ें। इसे कुछ देर तक लगातार चलाते हुए पकाएं और जब बेसन अच्छी तरह पक जाए तथा सब्जी गाढ़ी होने लगे, तो कड़ाही को कुछ देर के लिए ढककर पकाएं। आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। इस तरह झटपट बनने वाली राजस्थानी बेसन घसेला की सब्जी तैयार हो जाती है, जिसे आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।
लहसुन-हींग से बनाएं राजस्थानी बेसन घसेला, 10 मिनट में हो जाएगा तैयार
राजस्थानी बेसन घसेला एक ऐसी पारंपरिक और सिंपल सब्जी है, जिसे बनाने में महज 10 मिनट लगते हैं और यह नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है। अक्सर घर में हरी सब्जियों से लेकर आलू और पनीर बार-बार खाकर
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
