शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के एक मामले में लापरवाही से फैसला सुनाने पर एक न्यायिक अधिकारी यानी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रति तीखी नाराजगी जताई है। न्यायाधीश सुशील कुकरेजा ने टिप्पणी की कि संबंधित अधिकारी के आदेश से स्पष्ट रूप से दिमाग का बिल्कुल इस्तेमाल न करना झलकता है और उन्हें मोटर वाहन अधिनियम का प्राथमिक ज्ञान भी नहीं है। हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि इस फैसले की एक प्रति संबंधित न्यायिक अधिकारी के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज की जाए और उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी में विशेष ट्रेनिंग और रिफ्रेशर कोर्स के लिए भेजा जाए। हाई कोर्ट ने जब मामले की समीक्षा की तो ट्रायल कोर्ट के जज की दो गंभीर गलतियां सामने आईं। दुर्घटना 30 दिसंबर 2016 को हुई थी, लेकिन जज ने फैसले में पुरानी बीमा पालिसी को आधार बना लिया, जो सितंबर 2015 से सितंबर 2016 तक ही वैध थी, जबकि घटना के समय दूसरी पालिसी लागू थी। इसके अलावा वाहन की पालिसी केवल एक थर्ड पार्टी लायबिलिटी पालिसी थी, जिसके लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं दिया गया था और सुप्रीम कोर्ट के स्थापित कानूनों के अनुसार एक्ट पॉलिसी में कार के भीतर बिना पैसे दिए बैठे यात्री का जोखिम कवर नहीं होता। ट्रायल कोर्ट ने इसके बावजूद बीमा कंपनी को भुगतान करने का गलत आदेश दे दिया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील को स्वीकार करते हुए उसे मुआजा राशि देने की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। यह मामला 30 दिसंबर 2016 को सुंदरनगर (मंडी) के पास बेही-की-धार में हुई कार दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें कार के पहाड़ी से नीचे खेतों में गिरने के कारण उसमें सवार त्रहरू उर्फ केशव की मौत हो गई थी। हाई कोर्ट की यह टिप्पणी न्यायिक अधिकारियों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि फैसले सुनाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदेशों में सटीक तथ्यों व कानूनी प्रावधानों का पालन अनिवार्य है।
लापरवाही से फैसला सुनाने पर हिमाचल हाई कोर्ट नाराज, जज को रिफ्रेशर कोर्स के लिए भेजने का निर्देश
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के एक मामले में लापरवाही से फैसला सुनाने पर एक न्यायिक अधिकारी यानी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रति तीखी नाराजगी जताई है। न्यायाधीश सु
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


