|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

लाल सागर में भारतीयों को ले जा रही नाव पर सऊदी हमले का दावा, हूती बोले- रेस्क्यू जारी

लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा सामने आया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि जुकर द्वीप के पास एक नाव को निशाना बनाया गया, जिस पर 14 भ

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
लाल सागर में भारतीयों को ले जा रही नाव पर सऊदी हमले का दावा, हूती बोले- रेस्क्यू जारी
📷 NRI Post Hindi Desk

लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा सामने आया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि जुकर द्वीप के पास एक नाव को निशाना बनाया गया, जिस पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने बताया कि उनकी टीम नाव पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक हूतियों की तरफ से ही जानकारी दी गई है और सऊदी अरब की तरफ से इस कथित हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकर द्वीप के पास एक भारतीय नौका को निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। उन्होंने कहा कि हूती नाव पर मौजूद लोगों को बचा रहे हैं और इस बारे में आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। याह्या सरी ने अपने बयान में सऊदी अरब की कार्रवाई को लापरवाही भरा कदम बताया और आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को खतरा पैदा होता है। हूती प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सऊदी अरब को ऐसी कार्रवाई करने से रोकने की अपील भी की। जिस इलाके में नाव को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है, वह लाल सागर में जुकर द्वीप के पास है। यह क्षेत्र बाब अल-मंदेब जलमार्ग के नजदीक पड़ता है। बाब अल-मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी और आगे हिंद महासागर से जोड़ने वाला अहम समुद्री रास्ता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की आवाजाही होती है। फिलहाल नाव पर सवार 14 भारतीयों की स्थिति और उन्हें बचाने के अभियान के नतीजे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की पुष्टि किसी स्वतंत्र स्रोत से नहीं हुई है और यह जानकारी अभी केवल हूती विद्रोहियों के दावे पर आधारित है, इसलिए इस पर आगे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!