बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का विवाह समारोह पूरी शान-ओ-शौकत के साथ संपन्न हो गया। शादी के दौरान हर कोई दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब दिखा। जयमाल के दौरान शिवांगी ने मरून रंग का लहंगा पहना था, जबकि फेरों और सिंदूरदान की रस्म के लिए उन्होंने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। जयमाल में शिवांगी ने मरून लहंगा पहना था और मंडप के लिए उन्होंने पारंपरिक लाल साड़ी चुनी। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और सिर पर उन्होंने चुनरी डाली हुई थी। शिवांगी ने हाथों में कंगन और चूड़ा पहना हुआ था। शिवांगी और ऋषिकेश की सिंदूर रस्म के दौरान जब दूल्हे ऋषिकेश कुमार ने उनकी मांग में सिंदूर भरा तो हर कोई खुशी से झूम उठा। इस दौरान शिवांगी के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई। इस दौरान एक बेहद खास और खुशनुमा पल सामने आया है। दुल्हन के रूप में सजीं अनंत सिंह की बेटी इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं। रस्मों के दौरान ऋषिकेश कुमार अपनी पत्नी शिवांगी को प्यार से निहारते दिखे। शादी की इस अहम रस्म की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से देखी जा रही हैं और दोनों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। वरमाला के लिए शिवांगी ने पारंपरिक मरून रंग का ब्राइडल जोड़ा चुना जो शादी की रस्मों के हिसाब से शाही और एथनिक था। मरून रंग के इस लहंगे पर खूबसूरत और हैवी गोल्डन वर्क था। इसका दुपट्टा नेट का था जिस पर भी काफी हैवी एम्ब्रायडरी थी। दुल्हन शिवांगी ने लहंगे के साथ ट्रैडिशनल और हैवी गोल्डन जूलरी पहनी हुई थी। इसमें मल्टी लेयर नेकलेस, ईयररिंग्स और कंगन शामिल थे। उन्होंने नथ, झुमका और मांग टीका भी पहना था। वरमाला की रस्म में दूल्हे ऋषिकेश कुमार पारंपरिक हल्की गुलाबी शेरवानी में खूब जंचते नजर आए। उन्होंने लाइट पिंक कलर की शेरवानी, सफेद पजामा और सिर पर गुलाबी साफा बांधा था। दोनों का वेडिंग लुक बेहद तालमेल भरा और आकर्षक दिखा। शादी की रस्मों और जश्न के बीच सामने आईं तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए। अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी खबरें पिछले कई दिनों से चल रही थीं और लोगों में शादी को लेकर काफी उत्साह था। खबरों के मुताबिक इस शादी में चार लाख से ज्यादा लोगों ने शिरकत की जिनके लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए थे।
लाल साड़ी में छाईं शिवांगी, ऋषिकेश ने मांग में भरा सिंदूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का विवाह समारोह पूरी शान-ओ-शौकत के साथ संपन्न हो गया। शादी के दौरान हर कोई दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब दिखा। जयमाल के दौरान शिवांगी ने मरून र
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




