कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी हमेशा अपनी सादगी भरे लुक के लिए जानी जाती हैं और उनकी यही सादगी हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। हाल ही में जया किशोरी दुर्गा पंडाल पहुंचीं, जहां उन्होंने लोगों के साथ सिंदूर खेला में भी हिस्सा लिया। सिंदूर खेला की कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो लाल रंग के सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं। इस दौरान जया किशोरी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही उन्होंने डांस-गाने के साथ मां को विदाई भी दी। दशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की रस्म की जाती है, जिसमें सभी लोग एक-दूसरे को सिंदूर लगाते हैं। कथावाचक की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें उनके माथे और गालों पर सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है। कथावाचक जया किशोरी ने सिंदूर खेला के इस पावन अवसर पर बांधनी प्रिंट वाला एक लाल सूट पहना है और गले में मैचिंग दुपट्टा ले रखा है। उनके लाल कुर्ते पर पारंपरिक सफेद रंग के बारीक मोटिफ्स बने हुए हैं। हाथों में उन्होंने मैरुन कलर की चूड़ियां पहन रखी हैं और कानों में स्टड इयररिंग्स पहने हैं। हमेशा की तरह ही जया किशोरी ने अपने माथे पर छोटी-सी काली रंग की बिंदी लगा रखी है, जो उनके चेहरे पर बहुत अच्छी लगती है। उसके ऊपर सिंदूर से लंबा-सा टीका भी लगाया है और उनके गालों पर भी सिंदूर लगा हुआ है। सिंपल मेकअप, खुले बालों और सिंदूर में रंगी जया किशोरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जया किशोरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा को लाल रंग की चुन्नी ओढ़ाई। उनके चेहरे की स्माइल उनकी खुशी साफ जाहिर कर रही है, इसके बाद वो लोगों के साथ डांस भी करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए वो अपने मुंह से भजन भी गा रही हैं और उनके साथ में दूसरी महिलाएं भी डांस कर रही हैं। एक वीडियो में जया किशोरी ने अपने हाथों में छोटे से बच्चे को पकड़ा हुआ है और उसको ऊपर की तरफ उठाकर वो खुशी से उसको झूला रही हैं, इस समय उनके फेस पर बहुत क्यूट एक्सप्रेशन भी दिख रहे हैं। कथावाचक की यह मासूमियत उनको सुनने वाले लोगों को बहुत पसंद आती है। जया किशोरी को बहुत ही कम लोग ऐसे खुशी से झूमते-नाचते देखते हैं और यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लाल सूट में सिंदूर खेला करती दिखीं जया किशोरी, डांस का वीडियो वायरल
कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी हमेशा अपनी सादगी भरे लुक के लिए जानी जाती हैं और उनकी यही सादगी हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। हाल ही में जया किशोरी दुर्गा पंडाल पहुंचीं, जहां उन्होंने लोगों
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
