लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल शर्मा की बर्थडे पार्टी से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार रात को राहुल अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान फुल्लांवाला चौक से जे ब्लॉक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर फायरिंग कर दी गई। राहुल को दो गोलियां लगीं, जिनमें एक छाती और दूसरी पीठ पर लगी। गंभीर हालत में उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11.55 बजे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, उन्हें रात करीब साढ़े 12 बजे राहुल के दोस्तों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्तों ने बताया कि राहुल को गोली लगी है और उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राहुल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। राहुल की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और परिवार में उसकी पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, राहुल देर रात किसकी बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था और वहां किन लोगों के साथ उसका विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले कौन थे और वारदात के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस और परिवार की ओर से हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लुधियाना के फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर पंडित जी के छोले-कुलचे शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड में शामिल हैं और परिवार बिना किसी तामझाम के छोले-कुलचे बेचकर अपनी पहचान बना चुका है। इसी परिवार के बेटे राहुल शर्मा की हत्या से इलाके में चर्चा का माहौल है।
लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हमला
लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल शर्मा की बर्थडे पार्टी से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार रात को राहुल अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के ल
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




