|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

विजय वर्मा और आलिया कुरैशी के अफेयर की चर्चा तेज, फैन्स ने पूछा शादी कब है?

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपने नए लिंकअप रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय वर्मा अपने लुक्स और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और अपने किरदारों के अलावा लिंकअप रूमर्स की वजह से भ

NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
विजय वर्मा और आलिया कुरैशी के अफेयर की चर्चा तेज, फैन्स ने पूछा शादी कब है?
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपने नए लिंकअप रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय वर्मा अपने लुक्स और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और अपने किरदारों के अलावा लिंकअप रूमर्स की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। एक समय पर विजय वर्मा तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल भी कर दिया था, लेकिन फिर इनके ब्रेकअप की खबर आई। विजय और तमन्ना के ब्रेकअप से इनके फैन्स को भी दर्द हुआ था। अब तमन्ना के बाद विजय को नया प्यार मिल गया है और इन दिनों उनका नाम सिंगर और फिल्म जवान की स्टार आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है। विजय और आलिया का नाम अचानक नहीं जुड़ा है, बल्कि इसकी कई वजहें हैं। लिंकअप रूमर्स के बीच विजय को मुंबई में आलिया के एल्बम झल्ली के लॉन्च इवेंट पर देखा गया। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियोज में विजय, आलिया को चीयर करते दिख रहे हैं। जब आलिया गा रही थीं, तब विजय जोर-जोर से सीटी बजाते और तालियां बजाते नजर आए। एक दूसरे वीडियो में विजय, आलिया की मधुर आवाज का पूरा मजा लेते दिखे। वो परफॉर्मेंस देखते हुए मुस्कुरा रहे थे और उन्हें अपने फोन पर आलिया का परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते हुए भी देखा गया। मानो जैसे वो हर पल को कैमरे में कैद करना चाह रहे हों। आलिया के प्रति विजय का अपनापन देख इनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि शादी कब है। एक फैन ने लिखा कि अब ये जोड़ी नहीं टूटनी चाहिए। फिलहाल अब तक विजय या आलिया ने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है। यानी दोनों की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सारी चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज और फैन्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर हो रही हैं। यह भी जानना जरूरी है कि आलिया कुरैशी कौन हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले आलिया म्यूजिक इंडस्ट्री में पहले से एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एसएसपी आजाद की गैंग की एक सदस्य का किरदार निभाया था। इसके बाद वो खुशी कपूर की नादानियां में दिखाई दीं। आलिया, बांदिश बैंडिट्स और इटरनली कंफ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। बहरहाल, विजय और आलिया के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार इनके जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि दोनों कब अपने रिश्ते पर सामने आकर कुछ कहते हैं या ये सिर्फ अफवाह ही साबित होती है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!