वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाकों में भालू का खौफ चरम पर है। जंगलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे भालुओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले छह महीने के भीतर भालुओं ने छह अलग-अलग घटनाओं में लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोनौली वन क्षेत्र में मचे हड़कंप के बाद अब हरनाटांड़ वन क्षेत्र का दोन इलाका भी भालू के हिंसक हमले का गवाह बना है। हाल ही में गोबरहिया थाना क्षेत्र के गर्दी दोन गांव निवासी 50 वर्षीय बलिराम महतो पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जब वह किसी काम से बाहर निकले थे। इससे ठीक एक दिन पहले गोनौली वन क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 60 वर्षीय हृदया पांडेय पर भालू ने हमला किया था, जब वह घर से शौच के लिए निकले थे। वन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, बीते छह महीनों में भालू के हमलों की संख्या छह तक पहुंच चुकी है। 22 मार्च को बगही सखुआनी में खेत में काम कर रही बबीता देवी पर भालू ने जानलेवा हमला किया था। इसके बाद 26 मई को सखुअनवा में खेत देखने गए रंजीत उरांव भी भालू के हमले का शिकार होकर घायल हो गए। वहीं 12 अगस्त को हरनाटांड़ के बरवा कला में गन्ने के खेत से निकले भालू ने गोपाल महतो को घायल कर दिया था। इसके अलावा नौ सितंबर को वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में वाल्मीकि आश्रम से लौट रहे नेपाल निवासी चित्र बहादुर मगर पर भी हमला हुआ था। इन सभी घटनाओं से साफ है कि भालू अब केवल जंगल के भीतर तक सीमित नहीं रहे हैं। भालू अब खेतों, गन्ने की फसलों, गांव की सड़कों और आम आवागमन वाले रास्तों पर भी लगातार नजर आ रहे हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में हुए इन हमलों से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी और खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस ताजा घटना के बाद से सीमावर्ती ग्रामीणों में वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता और डर समा गया है। जंगल से सटे इलाकों में भालू की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर रख रहा है और पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्ती कर रही है। हरनाटांड़ वन क्षेत्र के वनपाल संतोष कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या झाड़ियों की ओर जाने से बचें और भालू दिखाई देने पर उसके करीब जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
वीटीआर में भालू का खौफ: छह महीने में छह हमले, ग्रामीणों की नींद उड़ी
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाकों में भालू का खौफ चरम पर है। जंगलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे भालुओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पिछले छह महीने के भीतर भालुओं ने छह अलग-
NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




