गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को वॉट्सएप स्टेटस के जरिए तीन तलाक दे दिया। इस्लाम नगर नूरानी मस्जिद के पास रहने वाली तसनीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात मई दो हजार तेईस को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जुबेर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी पति बार-बार तीन तलाक देने की धमकी दिया करता था। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पूर्व में अपने पति जुबेर, ससुर मुन्तजीर, सास मुसईयदा, देवर जुनैद और ननद सानिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी पति ने अपनी हरकतों से बाज न आते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। तसनीम ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति जुबेर ने गत इक्कीस मार्च को वॉट्सएप स्टेटस पर तलाक-तलाक-तलाक लिख दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर परिवार व रिश्तेदारों ने आरोपी पति से बात करके जानकारी लेनी चाही, तो उसने साफ शब्दों में कहा कि उसने तसनीम को तलाक दे दिया है और खुद से उसे आजाद कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों के तौर पर स्टेटस के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित कर लिया गया है। पूर्व में फोन कॉल, चिट्ठी और संदेश भेजकर तीन तलाक देने के प्रकरण सामने आते रहे हैं, लेकिन गाजियाबाद में वॉट्सएप स्टेटस पर तीन तलाक देने का यह पहला मामला बताया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा 'तलाक, तलाक, तलाक', दहेज उत्पीड़न पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को वॉट्सएप स्टेटस के जरिए तीन तलाक दे दिया। इस्लाम नगर नूरानी मस्जिद के पास रहने वाली तसनीम ने पुलिस क
NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





