नई दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों ने 'वोट चोरी-एसआईआर' के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र मार्च निकाला और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कनाट प्लेस के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए इस मार्च में मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और सौगत राय जैसे शीर्ष विपक्षी नेताओं ने हजारों लोगों के साथ हिस्सा लिया। विपक्षी नेताओं ने सर्वोच्च अदालत की चौखट पर दस्तक देते हुए एक संयुक्त याचिका दायर की, जिसमें मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए बहुत बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायत करते हुए एसआईआर रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई है। इस संयुक्त याचिका में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, माकपा के एमए बेबी, टीएमसी के सौगत राय, एनसीपी-एसी की सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के संजय राउत और आइयूएमएल के टी बशीर आदि याचिकाकर्ता हैं, जिसमें पहला नाम राहुल गांधी का है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा वोट चोरी मुद्दे पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अनुरोध को अस्वीकार कर दिए जाने के बाद दायर की गई, क्योंकि मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी नेताओं को मुलाकात की जगह याचिका दायर करने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई कर सकता है। विरोध प्रदर्शन में जुटी बड़ी भीड़ के चलते राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता शाम साढ़े चार बजे से पहले सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच सके, इसलिए उनकी कानूनी टीम ने यह याचिका दाखिल की, और बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे राहुल गांधी, खरगे, अखिलेश, तेजस्वी और प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता मार्च करते हुए भारी पुलिस घेरे में सुप्रीम कोर्ट परिसर में दाखिल हुए। विपक्ष का लोकतंत्र मार्च कंस्टीच्यूशन क्लब से दोपहर दो बजे के बाद निकला और कई किलोमीटर घूमते हुए बाराखंबा रोड सर्किल पर पहुंचा, जहां पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने मार्च रोकने का प्रयास किया, तब राहुल गांधी पैदल लोगों के साथ मार्च करने लगे और फिर तमाम नेता भगवान दास रोड पर जमा हो गए। जब पुलिस ने यहां मार्च रोका तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के तीन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी समेत कई नेता एक ट्रक पर चढ़ गए और बैरिकेड्स पार करके जुलूस आगे बढ़ा। इस दौरान ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे और पोस्टर लहराए गए तथा प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को लेकर भी नारेबाजी हो रही थी। इस मार्च में कांग्रेस सांसद शशि थरूर से लेकर वरिष्ठ वकील राजनेता अभिषेक मनु सिंघवी भी पैदल मार्च करते हुए पसीना बहाते नजर आए, जबकि युवा कांग्रेस के कुछ लोग बैटमैन समेत कुछ अन्य मास्क पहने नजर आए। दायर संयुक्त याचिका में मांग की गई है कि एसआईआर से जुड़े सभी रिकार्ड, फाइलें, समझौते, मिनट्स, बैठक के रिकॉर्ड और आपत्तियों का रिकॉर्ड न्यायालय में रखा जाए तथा बिहार में 24 जून 2025 को पहली बार एसआईआर शुरू करने के निर्णय से संबंधित प्रासंगिक लॉग और पूरी फाइल नोटिंग भी सामने लाई जाए। याचिका में एसआईआर के फैसलों की संवैधानिक वैधता की जांच करने, संविधान के अनुच्छेद 324, मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य निर्वाचन आयुक्त अधिनियम 2023 की धारा 18 तथा टीएन शेषन बनाम भारत संघ 1995 मामले में सुप्रीम कोर्ट के घोषित कानून के अनुरूप होने की पड़ताल करने और फैसला अवैध पाए जाने पर उसे रद्द करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा मतदाता सूचियों की तैयारी और संशोधन को नियंत्रित करने वाले प्रावधानों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, एसआईआर से संबंधित हर फ
वोट चोरी-एसआईआर को लेकर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक लोकतंत्र मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
नई दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों ने 'वोट चोरी-एसआईआर' के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र मार्च निकाला और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कनाट
NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




