देहरादून की दून घाटी में स्थित आद्र्भूमियां अब केवल जल और जैव विविधता का भंडार नहीं रहीं, बल्कि ये जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करने वाली खतरनाक ग्रीनहाउस गैसों का प्रमुख स्रोत बन गई हैं। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के एक अध्ययन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं की टीम ने सात मीठे पानी की आद्र्भूमियों का अध्ययन किया, जिसमें डाकपत्थर, आसन लेफ्ट, आसन राइट, आसन सेंट्रल, आसन रामसर साइट, नकरौंदा और मनु स्वैम्प शामिल हैं। इन आद्र्भूमियों के कुल क्षेत्रफल का आकलन 221.29 हेक्टेयर किया गया। शोध के अनुसार, इन सातों आद्र्भूमियों से सालाना लगभग 0.0195 मिलियन टन कार्बन डाईआक्साइड समतुल्य गैसों का उत्सर्जन हो रहा है, जिसमें मीथेन की हिस्सेदारी सबसे अधिक करीब 62 प्रतिशत है। यह शोध आयुषी बैसवार, डा. समीर के. तिवारी और सहजनूर कौर द्वारा किया गया है और इसके निष्कर्ष जुलाई 2026 में साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने अलग-अलग मौसमों में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और जलवाष्प की सांद्रता तथा उत्सर्जन प्रवाह को मापा। सर्दियों के दौरान मीथेन प्रवाह 0.03 से लेकर 185.83 नैनोमोल प्रति वर्गमीटर प्रति सेकंड तक दर्ज किया गया, जबकि गर्मियों में यह आंकड़ा बढ़कर 0.82 से 508.29 नैनोमोल तक पहुंच गया। सबसे अधिक उत्सर्जन आसन सेंट्रल में देखा गया, जहां यह आंकड़ा 508.29 दर्ज किया गया, जबकि संचयी प्रवाह के मामले में भी आसन सेंट्रल 605.78, आसन लेफ्ट 517.45 और डाकपत्थर में केवल 0.84 नैनोमोल प्रति वर्गमीटर प्रति सेकंड रहा। वहीं, कार्बन डाईआक्साइड का प्रवाह सर्दियों में 0.04 से 0.51 और गर्मियों में 0.41 से 3.43 माइक्रोमोल प्रति वर्गमीटर प्रति सेकंड मापा गया। शोध में यह भी पाया गया कि जिन आद्र्भूमियों की मिट्टी अधिक नम थी और जहां ऑक्सीजन की कमी थी, वहां मीथेन उत्सर्जन अधिक था। उदाहरण के लिए, आसन लेफ्ट में घुलित ऑक्सीजन केवल 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर थी, जबकि डाकपत्थर में सर्दियों में यह 11.1 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई। इसके अलावा, नकरौंदा में पानी का तापमान 35 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने मीथेन बनाने वाली सूक्ष्मजीवी प्रक्रिया को और बढ़ावा दिया। शोधकर्ताओं का मानना है कि तेजी से बढ़ता शहरी विस्तार, कृषि गतिविधियां और नदियों में बढ़ता अपशिष्ट जल आद्र्भूमियों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ा रहे हैं, जिससे यह खतरा और विकराल हो सकता है।
वाडिया संस्थान के शोध में बड़ा खुलासा: देहरादून की आद्र्भूमियां बनीं ग्रीनहाउस गैसों का बड़ा स्रोत, मीथेन उत्सर्जन से बढ़ी चिंता
देहरादून की दून घाटी में स्थित आद्र्भूमियां अब केवल जल और जैव विविधता का भंडार नहीं रहीं, बल्कि ये जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करने वाली खतरनाक ग्रीनहाउस गैसों का प्रमुख स्रोत बन गई हैं। वाडिया हिमालय
NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


