|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

वनप्लस 16 5जी लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला सबसे पावरफुल फोन आया, भारत में भी होगी एंट्री

वनप्लस ने अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप मोबाइल है। इसका नाम वनप्लस 16 है और इसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी,

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वनप्लस 16 5जी लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला सबसे पावरफुल फोन आया, भारत में भी होगी एंट्री
📷 NRI Post Hindi Desk

वनप्लस ने अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप मोबाइल है। इसका नाम वनप्लस 16 है और इसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी, फास्ट चार्जर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और पावरफुल मोबाइल चिपसेट दिया है। आने वाले दिनों में इसको भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है। वनप्लस 16 को कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन हैं। इसको तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें मार्टिन मास्टरपीस, टूमॉरो स्टार और डार्क फॉरेस्ट शामिल हैं। वनप्लस 16 5जी में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 185Hz रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इसमें 2000 Nits की पीक ब्राइटनेस दी है। यह एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। वनप्लस 16 5जी को पावरफुल बनाने के लिए क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसको TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया है और उसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 5.01 GHz है। साथ ही इसमें तीन गेमिंग चिपसेट का इस्तेमाल किया है, ऐसे में यह कई हैवी गेमिंग को भी सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 16 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें ओप्पो की LUMO इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो डुअल AXIS OIS का सपोर्ट मिलता है। 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। 50MP का टेलीफीटो सेंसर दिया है, जिसमें 120X डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो वनप्लस 16 5जी में 9000mAh की बैटरी दी गई है, जिसको चार्ज करने के लिए 100W का फास्ट चार्जर दिया है। साथ ही इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन अपने दमदार स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम फीचर्स के चलते भारतीय बाजार में भी धमाका कर सकता है, जहां इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!