विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की सफल बिक्री के बाद अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की भारतीय बाजार में अच्छी-खासी बिक्री हो रही है और विनफास्ट चौथी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को बेचने वाली कंपनी बन चुकी है। सितंबर महीने में कंपनी ने 2964 इलेक्ट्रिक कारों को बेचा है, जो भारतीय बाजार में उसकी बढ़ती पकड़ को दिखाता है। अब कंपनी ने टू-व्हीलर मार्केट में उतरने का फैसला किया है और इसके लिए कंपनी ने लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया है। कंपनी ने 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डीलर पार्टनर के साथ ये लेटर साइन किया है। इसके तहत कंपनी 15 राज्यों में अपना डिस्ट्रीब्यूशन फुटप्रिंट स्थापित करने की योजना में है। इस एग्रीमेंट को कंपनी की वियतनाम बेस्ड हाई फोंग मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में फाइनल किया गया है, जहां भारतीय डीलर के रिप्रेजेंटेटिव्स इस कॉम्प्लेक्स के टूर पर आए हुए थे। इसके तहत विनफास्ट अपने रिटेल पार्टनर्स के साथ मिलकर भारत के 34 शहरों में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलेगी। इन शोरूम के लिए कंपनी का टार्गेट दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे मार्केट हैं, जहां डिमांड सबसे ज्यादा है। ये एग्रीमेंट विनफास्ट की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट को लेकर प्लानिंग को दिखाता है। कंपनी ने इसके लिए अलग डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने का फैसला किया है, जबकि कंपनी इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल ऑपरेशन में पहले से ही एक्टिव है। विनफास्ट ई-स्कूटर ओवरसीज मार्केट की मैनेजिंग डायरेक्टर वो थी कैम् तू (जैस्मिन) ने कहा कि भारत कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटेजी के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है। उन्होंने कहा कि भारतीय पार्टनर्स के साथ ये एग्रीमेंट कंपनी की एक्सपेक्टेशन और लॉन्ग टर्म कमिटमेंट को दिखाता है। उन्होंने भारतीय बाजार के बड़े पैमाने और संभावनाओं को लेकर कंपनी के भरोसे की भी बात कही है। हालांकि, कंपनी कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लेकर आएगी, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं इलेक्ट्रिक कारों की बात करें, तो कंपनी भारतीय बाजार में फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक कारों को बेचती है। ब्रांड के पोर्टफोलियो में वीएफ 6, वीएफ 7 और एमपीवी 7 आती है, जहां दो इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं जबकि एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है। ये कारें अलग-अलग कंज्यूमर्स को टार्गेट करती हैं। इस कदम से भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होने की उम्मीद है।
विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब टू-व्हीलर मार्केट में रखा कदम, 34 शहरों में खोलेगी 50 से ज्यादा शोरूम
विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की सफल बिक्री के बाद अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की भारतीय बाजार में अच्छी-खासी बिक्री हो
NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




