राजस्थान के अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बुधवार को तब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया जब राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा स्वयं अपनी ही सरकार के खिलाफ कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। दरअसल, करीब सात वर्षों से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई सफाई कर्मचारियों को उनका नियुक्ति पत्र नहीं मिल पा रहा था, जिसके चलते वे लंबे समय से नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे। निगम चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया और इसी दौरान मंत्री संजय शर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी मांगों का समर्थन किया। मंत्री ने इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला और नगर निगम आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी की वजह से पात्र सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सके हैं, जिससे सरकार की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। मंत्री के अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की खबर जब जयपुर पहुंची तो प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया और करीब चार घंटे तक चले इस धरने के बाद पांच सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही मंत्री ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल पांच कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा और बाकी सभी पात्र अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संजय शर्मा ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे और किसी भी योग्य व्यक्ति को नियुक्ति से वंचित नहीं रखा जाएगा। मंत्री के इस कदम को अपनी ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना गया है और इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। धरना समाप्त करने के बाद मंत्री ने कोर्ट की जमीन से जुड़े वकीलों के बैठने के स्थान के मुद्दे का भी जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया। सफाई कर्मचारियों को अब बाकी पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 16 अगस्त के कार्यक्रम की ओर देख रहे हैं, और सरकार की ओर से सभी को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया है, जिससे आने वाले समय में इस विवाद का पूर्ण निपटारा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वन मंत्री ने ही अपनी सरकार के खिलाफ किया धरना, सफाई कर्मचारियों की सात साल पुरानी नियुक्ति का मामला आया सामने
राजस्थान के अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बुधवार को तब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया जब राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा स्वयं अपनी ही स
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




