|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

विमेन्स एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया, 8वीं बार जीता खिताब

विमेन्स एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे मैच क

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
विमेन्स एशिया कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया, 8वीं बार जीता खिताब
📷 NRI Post Hindi Desk

विमेन्स एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाए रखा और एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस प्रतियोगिता की बादशाह है। इस जीत के साथ ही भारत ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने वनडे प्रारूप में साल 2004, 2005, 2006 और 2008 में यह खिताब जीता था, जबकि टी20 प्रारूप में साल 2012, 2016, 2022 और अब 2026 में ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने महज 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन ठोके, वहीं स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की कड़क पारी खेली। हालांकि, 129 के स्कोर पर शेफाली का विकेट गिरते ही भारतीय पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और एक समय 200 के पार दिख रहा स्कोर मध्यक्रम के सस्ते में निपटने से 183 रन पर ही रुक गया। आखिर में ऋचा घोष ने 17 रन और जी. कमालिनी ने 15 रन की छोटी पारियों की मदद से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। क्रांती गौड़ ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, कप्तान चामरी अट्टापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन दीप्ति शर्मा ने एक ही स्पेल में दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट करके श्रीलंका की बची-कुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं। इसके बाद श्री चरणी ने अपनी फिरकी का जाल बुनते हुए हर्षिता समरविक्रमा और कविषा दिलहारी को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। नंदिनी शर्मा और जी. कमालिनी ने भी शानदार कैच लपकर भारतीय जीत में अहम योगदान दिया। श्रीलंकाई टीम सिर्फ 111 रन ही बना सकी और भारत ने 72 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर एशिया कप का ताज अपने सिर सजा लिया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!