रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी राजा पिछले कुछ समय से वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, राजा वियतनाम में एक निजी घर में योग की क्लास लेने के बाद अपने दोस्त विनय के साथ स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार जमशेदपुर निवासी दोस्त विनय कुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही राजा के घर और आसपास के इलाके में मातम पसर गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजा के पार्थिव शरीर को वियतनाम से रांची लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए जरूरी कागजी तथा कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, सभी प्रक्रिया समय पर पूरी होने पर सोमवार शाम तक विमान से राजा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचने की उम्मीद है। राजा की असमय मौत की खबर से सुखदेवनगर स्थित उनके आवास और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है, जहां रिश्तेदार और पड़ोसी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
वियतनाम में रांची के योग शिक्षक की मौत, तेज बारिश में स्कूटी और कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा
रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी राजा पिछले कुछ समय
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

