पीलीभीत जनपद के ग्राम गोवल पतिपुरा निवासी प्रिंस गंगवार का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन होने के बाद जब वे अपने पैतृक गांव लौटे, तो पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका भव्य स्वागत किया और उनके इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे गांव, जिले और प्रदेश को गर्व महसूस हुआ। फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद प्रिंस गंगवार पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे थे, जहां ग्राम प्रधान पति अनुराग यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रिंस ने पिछले महीने बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण पूरा किया था, जिसके बाद वे अपने पिता सूबेदार मेजर महेश गंगवार के साथ अवकाश पर गांव लौटे थे। इस अवसर पर प्रिंस ने गर्व से कहा कि उन्हें अपने गांव, जिले, प्रदेश और देश पर गर्व है, और गांव की मिट्टी से निकलकर देश की सेवा का अवसर पाना उनके लिए बेहद गौरव की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया। प्रिंस के पिता सूबेदार मेजर महेश चंद्र भारतीय सेना में सेवारत हैं, जिन्होंने प्रिंस को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी। पिता की वर्दी और अनुशासन को देखकर ही प्रिंस ने भी भारतीय वायुसेना में जाकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया था। उल्लेखनीय है कि महेश चंद्र को पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस तरह पिता-पुत्र की देशसेवा की यह परंपरा पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है और युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पीलीभीत के प्रिंस गंगवार पहुंचे पैतृक गांव, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
पीलीभीत जनपद के ग्राम गोवल पतिपुरा निवासी प्रिंस गंगवार का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन होने के बाद जब वे अपने पैतृक गांव लौटे, तो पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मि
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


