|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वायु प्रदूषण की नई परिभाषा! अब हवा में एल्युमिनियम, लोहा और सिलिका की भी होगी सख्त जांच, एनजीटी का अहम फैसला

वायु प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब हवा में मौजूद एल्युमिनियम, आयरन और सिलिका जैसे तत्वों की भी वैज्ञानिक जा

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वायु प्रदूषण की नई परिभाषा! अब हवा में एल्युमिनियम, लोहा और सिलिका की भी होगी सख्त जांच, एनजीटी का अहम फैसला
📷 NRI Post Hindi Desk

वायु प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब हवा में मौजूद एल्युमिनियम, आयरन और सिलिका जैसे तत्वों की भी वैज्ञानिक जांच की जाएगी। एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को इन तीन नए प्रदूषकों के नमूने लेने और उनके विश्लेषण की पद्धति के मानक तय करने के लिए 10 सप्ताह का समय दिया है। यह आदेश एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने दिया है। यह पीठ हरियाणा में एक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा पर्यावरणीय मानकों के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही है। सीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इन तत्वों के लिए मानक तय करने की प्रक्रिया में अभी और समय लगेगा, जिसके बाद एनजीटी ने इसे स्वीकार करते हुए 10 सप्ताह की मोहलत दी है। फिलहाल सीपीसीबी वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए कुल 12 प्रदूषकों पर नजर रखता है, जिनमें पीएम-10, पीएम-2.5, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया, ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड, सीसा, बेंजीन, बेंजो (ए) पाइरीन, आर्सेनिक और निकल शामिल हैं। इस नए कदम से हवा की गुणवत्ता का आकलन और अधिक व्यापक हो सकेगा और प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 नवंबर को निर्धारित की गई है, जिसमें सीपीसीबी को इन मानकों को अंतिम रूप देने की प्रगति की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!