|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज; दो घायल

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार को एक मकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें

NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज; दो घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार को एक मकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। बताया जा रहा है कि वहां रखे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण किसी वजह से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद मकान ढह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। बता दें कि आगामी दिवाली त्योहार से पहले पटाखे बनाने की गतिविधियां तेज होने के बीच अवैध रूप से चलने वाली इकाइयां बड़ा खतरा बन सकती हैं। नियमों को दरकिनार कर रिहायशी इलाकों में पटाखे बनाने का काम किया जाता है, जो न केवल वहां काम करने वाले लोगों, बल्कि आसपास रहने वाले परिवारों की जान भी खतरे में डाल सकता है। वाराणसी की इस ताजा घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह अवैध फैक्ट्री कैसे चल रही थी और इस पर पहले किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!