|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

वाराणसी में रामायणी सम्मान: रामकाज के 28 मनीषियों का हुआ सम्मान, सीतामढ़ी में बनेगा भव्य मंदिर

वाराणसी में रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना मदन मोहन मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में देश भर से आए रामकाज में लगे 28 मनीषियों को रामायणी सम्मान से नवाजा गया। य

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाराणसी में रामायणी सम्मान: रामकाज के 28 मनीषियों का हुआ सम्मान, सीतामढ़ी में बनेगा भव्य मंदिर
📷 NRI Post Hindi Desk

वाराणसी में रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना मदन मोहन मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में देश भर से आए रामकाज में लगे 28 मनीषियों को रामायणी सम्मान से नवाजा गया। यह समारोह गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कनखल हरिद्वार से पधारे महर्षि योग आश्रम के संस्थापक महर्षि योगी मधुसूदन ने कहा कि रामायण और रामचरित मानस मनुष्यता की रक्षा का संदेश देती है। उन्होंने रामायण पर शोध कार्य को आगे बढ़ाने के लिए काउंसिल को एक लाख रुपये दान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रामायण की प्रासंगिकता हर युग और हर काल में मानवता का पथ प्रदर्शक है। उन्होंने सीतामढ़ी में जगद्जननी मां सीता का भव्य मंदिर बनाने, सीतामढ़ी से अयोध्या तक जानकी परिपथ विकसित करने, मंदार पर्वत पर भगवान विश्वनाथ की विशाल प्रतिमा स्थापित करने तथा बक्सर में कोदंड राम की विशाल प्रतिमा स्थापित कराने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रामकथा अथाह सागर है और मानस के दोहे व चौपाइयां देश के प्रत्येक जन के हृदय में बसते हैं। समारोह में भजन सम्राट पद्मश्री पं. अनूप जलोटा ने अपने भजन ‘ऐसी लागी लगन...’ की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काउंसिल की प्रभारी साध्वी प्रज्ञा भारती ने माता जानकी के नाम पर उपस्थित सभी लोगों को बेटियों की रक्षा का संकल्प दिलाया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार रामधनी द्विवेदी, भजन सम्राट अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, पटना के किशोर कुणाल (मरणोपरांत) सहित देश के विभिन्न राज्यों के 28 मनीषी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन पीतांबर मिश्र ने किया और स्वागत वक्तव्य केंद्र के समन्वयक प्रो. शरदिंदु त्रिपाठी ने दिया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!