भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जल्द ही छोटे पर्दे पर एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को होस्ट करने जा रहे हैं, जिसे लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इस बार इस शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर नहीं, बल्कि वीरेंद्र सहवाग होंगे। यह शो 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसे दर्शक प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकेंगे। शो को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर, शो और निजी जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें साझा की हैं और अपनी प्लानिंग के बारे में भी खुलकर बताया है। बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के साथ अपने रियलिटी शो होस्टिंग डेब्यू के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरू में रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने को लेकर उन्हें कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन फिर कुछ चीजें थीं, जिन्होंने उनका मन बदल दिया और इस फॉर्मेट ने उन्हें आकर्षित किया। सहवाग ने क्रिकेट और 'राइज एंड फॉल' की दुनिया के बीच की समानताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों ही जगह अलग-अलग पर्सनैलिटीज और राय को मैनेज करना, असहमति और कन्फ्लिक्ट को हैंडल करना, टीम डायनामिक्स और बदलते हालात से निपटना शामिल है। अपने शार्प वन-लाइनर्स और स्ट्रेट-टॉकिंग ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले सहवाग ने कहा कि वे शो में किसी की नकल करने के बजाय अपनी खुद की पर्सनैलिटी लेकर आए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि होस्टिंग रोल संभालने से पहले उन्होंने कभी 'राइज एंड फॉल' जैसा रियलिटी शो नहीं देखा था और वो इस अनुभव को एकदम नए नजरिए से अप्रोच कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर से पूछा गया कि वो शो में क्या बर्दाश्त नहीं करेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं किसी की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता। वो कहते हैं कि मैं किसी इंसल्ट बर्दाश्त नहीं करूंगा। जो भी करना है एक दायरे में रहकर करिए। क्रिकेट में भी ऐसा होता था, लेकिन जब भी कोई फैमिली की ओर जाता था, वो बर्दाश्त नहीं होता था। क्रिकेट में भी आप मुझे कुछ भी बोल सकते हो, लेकिन मेरी फैमिली को शामिल नहीं कर सकते। तो वो मेरा एक है कि आप दूसरी की बेइज्जती मत करिए, बाकी आपको जो करना है करिए। बातचीत के दौरान सहवाग ने अपने करियर के बुरे दौर को भी याद किया। उन्होंने यंग क्रिकेटर्स को एडवाइस देते हुए कहा कि आप अपनी स्किल्स को इंप्रूव करिए और जितना हो सके खुद को बेहतर बनाएं। गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल 2' को 26 सितंबर से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है। वीरेंद्र सहवाग का यह रियलिटी शो होस्टिंग डेब्यू है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
वीरेंद्र सहवाग करेंगे रियलिटी शो होस्टिंग डेब्यू, 'राइज एंड फॉल 2' में दिखेगा अलग अंदाज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जल्द ही छोटे पर्दे पर एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को होस्ट करने जा रहे
NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
