|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर बने दिल्ली अंडर-19 टीम के कप्तान, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कमी आज भी क्रिकेट प्रेमियों को खलती है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं और

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर बने दिल्ली अंडर-19 टीम के कप्तान, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिखाएंगे दम
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कमी आज भी क्रिकेट प्रेमियों को खलती है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं और टीम को कई बड़ी जीत दिलाई। अब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने शनिवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम की घोषणा की, जिसमें 18 वर्षीय आर्यवीर सहवाग को कप्तान बनाया गया है। यह पहला मौका है जब आर्यवीर को किसी बड़ी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन इस बार विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से होने जा रहा है, जहां दिल्ली की टीम आर्यवीर की अगुवाई में उतरेगी। संघ ने इसके लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें अर्णव बुग्गा को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि अभिराज गगन सिंह और तरुण सिंह को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में तन्मय चौधरी, धन्या नकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीत कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युमन सनन, पार्थ राज और शांतनु यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आर्यवीर के लिए पिछले कुछ महीने बेहद शानदार रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई यूथ वनडे सीरीज में भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीरीज के पहले मैच में बारिश से बाधित मुकाबले में आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि बदकिस्मती से वे महज 3 रन से अर्धशतक से चूक गए थे। तीसरे मैच में भी उन्होंने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए भी हाथ आजमाए थे। साल 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ उनके बल्ले से 297 रनों की ऐतिहासिक पारी भी निकल चुकी है, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। आर्यवीर के शानदार फॉर्म और लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी उन्हें सौंपी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आर्यवीर अपने पिता की तरह मैदान पर ताबड़तोड़ अंदाज दिखाते हुए टीम को सफलता दिला पाते हैं और अपनी कप्तानी में दिल्ली को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बड़ी जीत दिलाते हैं। क्रिकेट प्रेमी इस युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!