रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। इसी बीच कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर तैनात एक महिला सिपाही ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि वह अपनी ड्यूटी के दौरान अपने करीब एक वर्ष के नन्हे बच्चे को भी अपने साथ रखे हुई थीं। उनकी गोद में बच्चा था और कंधे पर वर्दी की जिम्मेदारी भी। एक ओर जहां मां का फर्ज था, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था संभालने की ड्यूटी भी। महिला सिपाही कभी बच्चे को गोद में उठातीं और कभी उसे जमीन पर खड़ा रखतीं, लेकिन इस दौरान वे पैनी नजरों से इधर-उधर देखती भी रहीं ताकि ड्यूटी में कोई चूक न हो। महिला सिपाही को बच्चे के साथ ड्यूटी करते देख वहां मौजूद लोगों की नजरें कुछ देर के लिए ठिठक गईं और यह दृश्य मां की ममता तथा वर्दी के फर्ज के अद्भुत संतुलन की मिसाल बन गया। हालांकि, महिला सिपाही के लिए यह सामान्य जिम्मेदारी का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तो जवाबदेही होती है और इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था संभालना उनकी ड्यूटी है और वह इसे पूरी जिम्मेदारी से निभा रही हैं। गोद में बच्चे को संभालते हुए प्रवेश द्वार पर ड्यूटी करती महिला सिपाही की यह तस्वीर मां की ममता और वर्दी के फर्ज के बीच संतुलन की मिसाल बन गई है।
वर्दी और ममता का संगम: गोद में बच्चा लेकर सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी करती दिखीं महिला सिपाही
रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जिनमें मह
NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




