इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत गठित अधिकरण सिविल कोर्ट का विकल्प नहीं है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल की खंडपीठ ने कहा कि यह अधिकरण संपत्ति स्वामित्व से जुड़े विवादों पर फैसला नहीं ले सकता और न ही किसी दस्तावेज को फर्जी घोषित कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि अधिनियम की धारा-23 (1) तभी लागू होगी जब वरिष्ठ नागरिक के किसी शर्त के साथ वैध रूप से संपत्ति हस्तांतरित की हो और लाभार्थी उसे पूरा न करे। जहां दस्तावेज फर्जी होने का आरोप हो, वहां अधिकरण दस्तावेज को अमान्य घोषित नहीं कर सकता; यह अधिकार केवल सक्षम सिविल अदालत को ही है। खंडपीठ ने यह आदेश 68 वर्षीय बलवीर सिंह की याचिका पर दिया, जिसमें ललितपुर के जिलाधिकारी के 23 जून 2026 के आदेश को चुनौती दी गई थी। याची का कहना था कि उसकी बेटी और दामाद ने उसके मकान का फर्जी दान दस्तावेज पंजीकृत करा लिया है, जिस पर उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। इसी दस्तावेज के सहारे उसे मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया गया। घटना की एफआईआर भी दर्ज कराई गई और पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। याची ने जिलाधिकारी अधिकरण के समक्ष आवेदन दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया, और इसी को याचिका में चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने इस बात पर नाराजगी जताई कि अधिकरण द्वारा फर्जीवाड़े की जांच के लिए समिति गठित की गई, जो अर्द्ध न्यायिक कार्यवाही की उचित प्रक्रिया नहीं है। कोर्ट ने कहा कि अधिकरण की बेदखली की शक्ति केवल वरिष्ठ नागरिक के जीवन सुरक्षा और भरण-पोषण के संरक्षण के लिए आनुषंगिक राहत के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। कोर्ट ने सभी अधिकरणों को कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कार्यवाही करने के लिए आगाह किया। अंत में कोर्ट ने वरिष्ठ नागरिक की याचिका खारिज कर दी और कहा कि दान विलेख को फर्जी घोषित कराने के लिए वह सिविल अदालत में मुकदमा दायर कर सकते हैं। यह फैसला अधिकरणों की शक्तियों की सीमा तय करने और वरिष्ठ नागरिकों के संपत्ति विवादों में सिविल अदालत के अधिकार क्षेत्र को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
वरिष्ठ नागरिक अधिकरण सिविल कोर्ट का विकल्प नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट का तल्ख फैसला
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत गठित अधिकरण सिविल कोर्ट का विकल्प नहीं है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





